19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Muzaffarnagar / मुजफ्फरनगर में चल रहा था हुक्का बार, छापेमारी में मिले कई तरह फ्लेवर, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर में चल रहा था हुक्का बार, छापेमारी में मिले कई तरह फ्लेवर, देखें वीडियो

नई मंडी में चल रहा था हुक्का बार पुलिस काे मिली थी शिकायत आधी रात के हुई छापेमारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Sep 2020, 6:24 PM IST

hukka_bar.jpg

hukka

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar) बड़े शहरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी हुक्का बार चलने लगे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस (muzaffarnagar police) ने हुक्का बार ( hukka bar ) में छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में होने वाला था बड़ा खेल, पुलिस ने पहले ही प्लान कर दिया फेल

थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक हुक्का बार पर छापेमारी की जिसमें हुक्का बार चलाने वाले तीन लोगों को काे ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से पांच हुक्के व कई प्रकार का अलग-अलग फ्लेवर व तम्बाकू व 1500 रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह हुक्का बार पिछले काफी समय से पुलिस की नाक के नीचे संचालित हो रहा था, जिसमें पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा के लिए तीन घंटे पहले लग गई लाइन, सैनेटाइजर और पानी ले जाने की मिली अनुमति

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय कुशवाहा को मुखबिर द्वारा भोपा रोड पर एक हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी करते हुए करते हुए हुक्का बार में काम कर रहे तीन युवकों अनमोल, सुनील व आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो ग्राहकों को गिरफ्तार किए हैं। माैके से पांच हुक्के, कई तरह के तंबाकू के फ्लेवर और 1400 रुपये की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी एक युवक इस हुक्का बार को संचालित कर रहा था।