11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ने के खेत में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद पति ने…

इस दौरान युवक अपनी पत्नी के साथ खेत में नराई गुडाई कर रहा था।

2 min read
Google source verification
crime

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में योगी सरकार के बनने के बाद वारदातों में कमी न के बराबर की दर्ज हुई है। वहीं अब जिले का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बेरहम पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी की फावडे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी पति ने पत्नी के शव को छिपाने के लिए खेत में गड्ढा कर जमीन में दफना दिया।

यह भी पढ़ें : बसपा की यह पूर्व सांसद हैं रालोद की उम्मीदवार, पति थे सपाई जबकि ससुर कांग्रेसी

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव का पंचनामा कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए हैं। वहीं मदर्स डे के ठीक अगले दिन मां को खोने वाले मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी देखें : सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने सरेआम दी भद्दी-भद्दी गालियां

मामला थाना भोपा क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर स्थित खैरनगर गांव का है। जंहा एक बेरहम पति द्वारा अपनी पत्नी की फावडे से काटकर हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गांव निवासी चन्दन सिंह पुत्र सुक्के सिंह सैन ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाडी कर गुजर बसर करता है। रविवार शाम चन्दन की अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूजा के साथ कहासुनी हो गई। सोमवार को जब चन्दन अपनी पत्नी पूजा के साथ गन्ने के खेत में निराई गुडाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में भाजपा बड़ी जीत की ओर तो यूपी उपचुनाव में शुरू हुई गुटबाजी

तभी दोनों में पुनः किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी जिसमें चन्दन ने पूजा के सिर पर फावडे से प्रहार कर हत्या कर दी तथा वहीं खेत में गड्ढा कर शव को दफना दिया और घर लौट आया। स्कूल से लौटे बच्चों ने जब अपनी मां के बारे में जाना तो कहीं पता नहीं लगा। जिसके बाद आरोपी के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी देखें : बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय के बाहर समारोह शुरू

भोपा थाना प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या फावड़े से कर दी। इसके बाद शव को खेत में ही गाड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।