
भाजपा विधायक के पति के खिलाफ जाटों ने खोला मोर्चा, कहा पीएम सीएम करें कार्रवाई नहीं तो 2019 में सिखाएंगे सबक
मुजफ्फरनगर । नेताओं का जुबान कब फिसल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन उनकी फिसलती जुबान कई बार उनके लिए मुश्किल खड़ी कर देता है। कुछ ऐसा हुआ बीजेपी विधायक के पति की उनके जाटों को लेकर दिए एक बयान पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। मुजफ्फरनगर में जाट समाज ने अब विधायक के पति के खिलाफ मोर्च खोल दिया है और मानहानि का मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल मामला है बहराईच का, जहां भजपा विधायक माधुरी वर्मा के दबंग पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने जाट समाज पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से जाट समाज में आक्रोश है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जाट समाज ने विरोध जताते हुए अपना गुस्सा दिखाया।। वहीं अब अखिल उत्तर प्रदेश युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर ने थाना खतौली में तहरीर देकर दिलीप वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उधर राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति द्वारा भी इस मामले में भाजपा विधायक पति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
दऱअसल भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने जाट समाज के सीओ को अपशब्द कहे और अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद से ही कई जिलों के जाटों में आक्रोश है। पूर्व विधायक दिलीप की विरोध कर रहे जाटों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी उस वीडियो को देखें और उस पर कार्यवाही करें। ऐसे नेता समुदाय में नफरत फैला रहे हैं।
Published on:
19 Nov 2018, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.