उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुखदेव आश्रम से सीधे गंगा घाट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां 10:20 पर उनका हेलीकॉप्टर श्री सुकदेव आश्रम सुकतीर्थ स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां वह सरकार द्वारा सुकदेव आश्रम पहुंचे और वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य श्रीमद् भागवत कथा भवन पहुंचे। जहां उन्हें सुकदेव आश्रम के केयरटेकर महंत स्वामी ओमानंद महाराज और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान ओमानंद महाराज ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सुकतीर्थ में गंगा की धारा लाने की मांग की। क्योंकि इस समय सुकतीर्थ में गंगा जी न होकर सोलानी नदी बह रही है। जिस वजह से तमाम जनपद वासियों की सरकारों से मांग रही है कि यहां भी गंगा जी की एक धारा आए तो सुकतीर्थ का उद्धार हो जाएगा।
विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुखदेव आश्रम से सीधे गंगा घाट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। जिसे निरस्त कर दिया गया।
गंगा की एक धारा लाने के लिए मांग
सुकदेव आश्रम के ट्रस्टी सोमांश प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सुखदेव आश्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। क्योंकि यहां प्रतिवर्ष स्वामी कल्याण देव जी की पुण्यतिथि मनाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने यहां कोई घोषणा तो नहीं की मगर हमने यंहा गंगा की एक धारा लाने के लिए मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर प्रयास करने का आश्वासन दिया है।