24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kisan Andolan: कलक्ट्रेट में किसान ने खुद को लगाई आग

Kisan Andolan: मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट में पंचायत खत्म होने के बाद एक किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान के आग लगाने पर हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
kisan_andolan.jpg

Kisan Andolan

Kisan Andolan: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही बुढ़ाना के किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान बृजपाल ने बुढ़ाना में स्थित बैंक में घोटाले का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों की पंचायत खत्म होने के बाद किसान मंच के पीछे पहुंचा। उसने खुद को आग लगा लिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी तरह किसान को बचाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को अपने साथ ले गई।

मुजफ्फरनगर की ताजा खबरें: Muzaffarnagar News in Hindi

वहीं पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का भाकियू टिकैत गुट ने समर्थन किया। भाकियू टिकैत गुट ने 21 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला। काफी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। ट्रैक्टर मार्च में शामिल राकेश टिकैत मेरठ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर से भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बड़े आंदोलन की ओर इशारा किया है।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, दिल्ली के लिए भरी उड़ान


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।