10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले किया प्रेम विवाह, अब एसएसपी ऑफिस का लगा रहे हैं चक्कर

प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
muz.png

मुजफ्फरनगर. एक प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी प्रेमिका के परिजन मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें युवक राजा उर्फ सोनू ने प्रेम विवाह दूसरी बिरादरी की युवती से किया, जिससे युवती के परिजन राजा उर्फ सोनू के खिलाफ है। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। अपनी जान की सुरक्षा के लिए राजा उर्फ सोनू ने एसएसपी को एक प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: अब कोर्ट में जाने से पहले कराना होगा ये टेस्ट, तभी मिलेगी एंट्री

मामला मुज़फ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव गड़ी रसूलपुर का है। जहां मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर एक प्रेमी युगल पहुंचा। जहां उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले युवती ने अपनी मर्जी से गांव के ही राजा उर्फ सोनू से निकाह कर लिया था, लेकिन युवती के परिजन उसकी शादी के खिलाफ हैं। इसके साथ ही युवती के पति राजा उर्फ सोनू को जान से मारना चाहते हैं। इसकी वजह से युवती को ये डर सता रहा है कि कहीं उसके परिजन उसके पति राजा को जान से न मार दें। इसी से घबराकर उन्होंने एसएसपी से अपनी और पति की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।