
मुजफ्फरनगर. पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमले को लेकर देशभर में सभी वर्गों की ओर से इसका विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को मुस्लिम सामाजिक संगठन ऑल इंडिया मुत्तहिदा महाज और सर्व अल्पसंख्यक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में लोगों ने पाकिस्तान में सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहब गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की निंदा करते हुए उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भी मांग की।
दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में सोमवार को ऑल इंडिया मुत्तहिदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनवाज आफताब सर्व अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मुर्तजा सलमानी अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम लिखित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए पाकिस्तान में ननकाना साहब पर हुए हमले की निंदा की और हमले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग के साथ-साथ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भी मांग की। सर्व अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मुर्तजा सलमानी ने बताया कि पाकिस्तान में सिखों के पवित्र स्थल ननकाना गुरुद्वारा पर जो उपद्रवियों ने हमला किया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और अपने प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि दोबारा इस तरह का मामला न हो और वहां के जो अल्पसंख्यक लोग हैं, उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाय।
Published on:
07 Jan 2020 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
