28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे, यूपी के इस जिले में छिछोरों को सबक सिखाने के लिए क्रांति सेना का लठ पूजन

क्रांति सेना के मुताबिक वैलेंटाइन डे की आड़ में कुछ लोग लड़कियों के साथ बदतमीजी और छेड़खानी करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए लठ पूजन किया गया।

2 min read
Google source verification
kranti sena

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वैलेंटाइन डे के विरोध में क्रांति सेना ने लठ पूजन किया। शनिवार 10 फरवरी को क्रांति सेना ने अपने कार्यालय पर लठों को तेल पिलाकर लठ पूजन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Rate Today: लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं, जानें आपके जिलों में क्या है रेट

बदतमीजी करने पर सिखाई जाएगी सबक
क्रांति सेना के मुताबिक वैलेंटाइन डे की आड़ में कुछ लोग लड़कियों के साथ बदतमीजी और छेड़खानी करते हैं। और कथित लव जिहाद को फैलाते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए लठ पूजन किया गया। क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे की आड़ में कथित लव जिहाद को बढ़ावा देने वालों को चेतावनी भी दी हैं। क्रांति सेना ने कहा यदि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे की आड़ में कहीं भी अगर कोई लड़का किसी लड़की के साथ बदतमीजी और छेड़खानी करता है। तो क्रांति सेना उसे अपने तरीके से सबक सिखाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी मंडी भाव: गेहूं 2650 रुपए क्विंटल, जानें अन्य सब्जी और अनाजों के दाम

क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव ने दी जानकारी
क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने बताया कि “ क्रांति सेना की ओर से आज लठ पूजन का आयोजन किया गया है। वैलेंटाइन डे की आड़ में जो लोग लड़कियों से बदतमीजी और छेड़खानी करते हैं। लव जिहाद फैलाते हैं। उनको सबक सिखाने के लिए आज हमारे द्वारा लठ पूजन का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें: सपा आरएलडी की 6 साल पुरानी गठबंधन टूटने से, पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव की राह हो जाएगी कठिन

रेस्टोरेंट संचालक ना करें अश्लील आयोजन
मनोज सैनी ने आगे बताया कि हम सभी रेस्टोरेंट संचालकों से भी अपील करते हैं कि वैलेंटाइन डे की आड़ में अपने यहां ऐसा कोई अश्लील आयोजन न करें। जिसके खिलाफ हमें विरोध करना पड़े।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बात सुन यूपी विधानसभा में विधायकों ने लगाए ठहाके, कहा- बात खानदान तक पहुंची है तो…