
मीडिया से बात करती रुखसार उर्फ माही
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अपने हिन्दू प्रेमी के लिए घर-परिवार और धर्म छोड़ दिया। उसने हिन्दू बनकर शादी कर ली लेकिन प्रेमी ने पति बनते ही उसे तंग करना शुरू कर दिया। पति ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। साथ ही उसको अपने जीजा से ही संबंध बना लेने के लिए कहा। इस पर महिला पति के घर से आ गई। अब उसको पति से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए खुद के लिए सुरक्षा और पति पर कार्रवाई की मांग की है।
2021 में की थी शादी
पीड़िता ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता कर बताया है कि उसने 2021 शेखर नाम के शख्स से लव मैरिज की थी। इसके लिए उसने में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया था और माही नाम रखते हुए मंदिर में शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही शेखर ने उससे मारपीट शुरू कर दी। शेखर ने उस परअपने जीजा के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए उसके साथ लगातार मारपीट हुई।
माही का आरोप है कि शेखर से उसको जान का खतरा है। उसने बीते कुछ महीनों में कई बार पुलिस अफसरों को एप्लीकेशन दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है कि यदि उसको एक सप्ताह में इंसाफ नहीं मिला तो वह कलेक्ट्रेट में आकर आत्मदाह कर लेगी।
Updated on:
18 May 2023 09:46 am
Published on:
18 May 2023 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
बहू थाने जाकर बोली- ससुर जी छेड़छाड़ करते हैं; आव देखा ना ताव ट्रेन के सामने आकर किया ससुर ने सुसाइड

