
बुर्ज खलीफा को हरियाणा के किसान लेकर आए हैं (तस्वीर साभार- ASB News)
मुजफ्फरनगर में गुरुवार से 2 दिन का पशु मेला शुरू हुआ है। इस मेले में कई राज्यों से पशु पहुंचे हैं। जिनमें अलग-अलग तरह की खासियतें हैं। इन सबके बीच एक घोड़े की चर्चा भी खूब है। जिसका नाम है बुर्ज खलीफा।
पशु मेले में हरियाणा के चरखी दादरी से हरविंदर उर्फ ताऊ मोल्हड़ ताऊ अपने घोड़े के साथ आए हुए हैं। बुर्ज खलीफा नाम के इस घोड़े के मालिक हरविंदर ताऊ ने स्थानीय यूट्यूब चैनल ASB News ने बात की है।
हाइट की वजह से रखा बुर्ज खलीफा नाम
हरविंदर ताऊ का कहना है कि इसकी ऊंचाई-लंबाई इतनी ज्यादा है कि हमने इसका नाम ही बुर्ज खलीफा रख दिया। इस घोड़े की ऊंचाई करीब 6 फीट है। हरविंदर इस घोड़े छोला, चना, दूध, देशी घी, अलसी, मिक्स अनाज और कई दूसरी चीजें डाइट में देते हैं।
घोड़े की कीमत पर हरविंदर कहते हैं कि कई लोग आकर 5 करोड़ तक देने की बात कह चुके हैं लेकिन हमने कभी इसे बेचने की नहीं सोची। ये घोड़ा उनके लिए राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में इनाम जीत चुका है।
घोड़ी से क्रॉसिंग के लेते हैं 51 हजार
इस घोड़े से होने वाली कमाई के बारे में हरविंदर का कहना है कि एक बार क्रॉसिंग यानी घोड़ी से मिलन के वो 51 हजार रुपए लेते हैं। वहीं इस घोड़े यानी बुर्ज खलीफ के बच्चे भी 10 लाख से ज्यादा के बिक जाते हैं।
पशुओं के हो रहे कंम्पिटिशन
2 दिन के इस मेले में गाय, भैंस, घोड़ा, बकरी, भेड़ जैसे जानवर शामिल हो रहे हैं। ये जानवर मेले के दौरान कैटवॉक और कई दूसरे कम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं। पशुओं की 18 श्रेणियों में इनाम के तौर पर 50 लाख रुपए की राशि बांटी जाएगी।
मेले में काफी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। किसानों के बीच गाय-भैसों का रैंप वॉक और दूसरे करतब देखने के लिए काफी दिलचस्पी है। मेले में 150 स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल पर 75 खेती में काम आने वाली मशीने, ड्रोन, एग्री-स्टार्टअप, गन्ना, गेंहू, धान और डेयरी-पशुपालन से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
Updated on:
06 Apr 2023 07:24 pm
Published on:
06 Apr 2023 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
बहू थाने जाकर बोली- ससुर जी छेड़छाड़ करते हैं; आव देखा ना ताव ट्रेन के सामने आकर किया ससुर ने सुसाइड

