
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना मीरापुर में गुरुवार को मैस व आॅफिस के नवीनीकरण का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों व थाना क्षेत्र के चौकीदारों को सम्मानित भी किया। पिछले दिनों अयोध्या भूमि पर आए फैसले में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद भी दिया।
थाना मीरापुर में कार्यालय व मैस का नवीनीकरण किया गया। इस मौके पर एसएससी अभिषेक यादव ने कहा कि पिछले दिनों अयोध्या मामले में आए फैसले पर क्षेत्र की जनता ने सहयोग किया है। क्षेत्र की जनता से शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की थी। उन्होंने बताया कि सभी वर्गो के लोगों ने आपसी सामजस्य दिखाया और किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचने दी।
एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ जानसठ राम मोहन शर्मा के साथ थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मौजूद लोगों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर, बुक्के आदि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनपद को जीरो ड्रग्स बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। नशे का गोरखधंधा करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स का अवैध कारोबार करने वालो के बारे में सूचना देना वाले का पता गुप्त रखा जाएगा।
Updated on:
22 Nov 2019 02:39 pm
Published on:
22 Nov 2019 02:38 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
