
मुजफ्फरनगर। जनपद में लॉकडाउन के बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है। बदमाश लगातार किसी न किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसके चलते पुलिस का चेकिंग अभियान भी जारी है। गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच समय मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
एक बदमाश भाग गया
दरअसल, पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायर कर दिया और भाग गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मामला थाना मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर झाल के जंगलों का है।
गोकशी का भी केस है दर्ज
गुरुवार रात को वहां थाना मीरापुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगलों के रास्ते भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि घायल बदमाश का नाम शाहिद है। उस पर चोरी, लूट व गोकशी समेत कई आपराधिक घटनाओं में लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 15 हज़ार का इनाम भी घोषित था।
Updated on:
15 May 2020 04:52 pm
Published on:
15 May 2020 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
