
मुजफ्फरनगर। साधारण चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ( muzaffarnagar police ) ने तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जिन पर ट्रकों से तेल चोरी करने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार तीनों को मुकन्दपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया है तीनाें के पास से चाेरी का एक ट्रक भी मिला है। इसी ट्रक काे ये हाइवे पर खड़े अन्य ट्रकों के बीच में लगा देते थे और फिर तेल चारी कर लेते थे।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपने नाम गुलफाम पुत्र अलताफ निवासी ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ। जावेद पुत्र नजीर निवासी ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड और रवि पुत्र महाराम निवासी ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड बताये हैं। पुलिस की माने तो इनके कब्जे से 2 तमंचे मय 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक चाकू और एक 12 टायरा ट्रक नम्बर यूपी 15 ईटी 2427 बरामद किया है।
पुलिस छानबीन में पता चला कि इस ट्रक में अलग से करीब 600 लीटर का एक डीजल टैंक लगा हुआ है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त इस ट्रक को हाईवे पर खड़े ट्रकों के बीच लगा देते थे और फिर रात में दूसरे ट्रकों का डीजल निकालकर इस ट्रक के अतिरिक्त टंकी में भर लिया करते थे।
Updated on:
28 Aug 2020 07:12 pm
Published on:
28 Aug 2020 07:07 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
