11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रैंड काे लेकर 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा MBBS का स्टूडेंट, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

दोनों काे टंकी पर देख बाकी स्टूडेंट्स के उड़ गए हाेश लोगों ने साेचा आत्महत्या करने के लिए चढ़ें टंकी पर पुलिस पहुंची ताे निकला सेल्फी लेने का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 28 Aug 2020, 6:39 PM IST

water_tank.jpg

water tank

मेरठ ( meerut news ) एमबीबीएस ( MBBS ) का स्टूडेंट गर्लफेंड छात्रा के साथ 60 फीट ऊंची पानी की टंकी ( Water Tank ) पर चढ़ गया। अन्य छात्र-छात्राओं ने जब दोनों काे पानी की टंकी पर देखा ताे ताे हड़कंप मच गया। भीड़ इकट्ठा हाे गई, लाेगों काे लगा कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है ताे पुलिस ( Meerut Police ) काे भी बुला लिया गया। बाद में दाेनों ने बताया वे ताे सिर्फ सेल्फी ( selfie ) लेने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ें थे।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में कार-बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, जरा सी गलती के चलते हुई 4 लोगों की मौत

घटना लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज कैंपस की है। यहां एमबीबीएस का एक छात्र अपनी गर्लफेंड के साथ सेल्फी लेने के इरादे से 60 फ़ीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसके बाद पूरे मेडिकल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। साथी छात्रों और लोगों ने समझा कि छात्र और छात्रा सुसाइड करने के लिए टंकी पर चढे हैं। इस सूचना पर मेडिकल पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और दोनों को नीचे उतारा। नीचे उतरने पर दाेनाें ने बताया कि सेल्फी लेने के लिए टंकी चढ़ें थे।

यह भी पढ़ें: 4 महीने पर दफना दिया था शव, अब अचानक निकालने पहुंचे अधिकारी

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि दोनों ने टंकी पर चढ़ने की वजह सेल्फी लेना बताया है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मेडिकल प्रशासन से बातचीत कर टंकी के ऊपर जाने के रास्ते को बंद कराने को कहा है ताकि भविष्य में कोई छात्र टंकी पर न चढ़ सके इसके लिए भी टंकी पर चढ़ने वाले रास्ते काे बंद कराया जा रहा है।