
मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएसपी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा पुलिस कर्मियों को संविधान को रक्षा करने की सफत दिलाई है। दरअसल, 26 नवंबर 1949 का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर एसएससी अभिषेक यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ व अधिकारी गणों ने संविधान के प्रति शपथ ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि संविधान दिवस के मौके पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सभी थानों पर सभी कार्यालयों में और मेरे मुख्यालय पर समस्त स्टाफ के साथ मेरे द्वारा संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि समस्त पुलिसकर्मियों को दोहराया गया कि पुलिस की यह जो नौकरी है इसमें संविधान को धर्म के रूप में मानते हुए उसके कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा कई बातों के लिए लेकर संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई।
Updated on:
26 Nov 2019 08:20 pm
Published on:
26 Nov 2019 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
