2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: गन्ने की पर्ची को लेकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

Highlights: -पुलिस अधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए -इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है -जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Nov 2019, 3:55 PM IST

screenshot_from_2019-11-26_15-46-17.jpg

हापुड़। गन्ने की पर्ची के विवाद को लेकर दबंगो ने दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की बेंच को लेकर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन- देखें वीडियो

दरअसल, गिरधरपुर तुमरैल के पूर्व प्रधान का पति किसान है और वह मंगलवार को गन्ने की तोल पर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार संजय का गन्ने की पर्ची को लेकर किसी से विवाद हो गया और इसी बात को लेकर दबंगो ने पूर्व प्रधान के पति संजय पर गोलिया बरसा दी। जिसमें संजय को दो गोलियां लग गयीं।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के हत्‍यारोपी को दबोचा- देखें वीडियो

आनन-फानन में संजय को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृतक घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जाँच में जुट गए हैँ।