2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baghpat: एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के हत्‍यारोपी को दबोचा- देखें वीडियो

Highlights Baghpat के बिनोली थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई थी हत्‍या तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था पुलिस ने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Nov 2019, 3:25 PM IST

vlcsnap-2019-11-26-15h09m25s417.png

बागपत। जनपद की बिनोली थाना पुलिस (Police) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) के बाद जंगल से 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने तीन महीने पूर्व हुई पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े हत्या की वारदात का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें:Ghaziabad: भारतीयों से ठगी कर पाकिस्‍तान रकम भेजने वाले दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद की पिस्‍टल

बता दें कि बागपत (Baghpat) के बिनोली थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को पूर्व ग्राम प्रधान ऋषि प्रताप राणा की उस वक्त गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी बाइक से बाजार में गए हुए थे। हत्‍या के तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मोनू कश्यप नाम का बदमाश फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है क‍ि पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश मोनू कश्यप को जोहड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की एक पिस्‍टल बरामद हुई है।