4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं को नशे की लत से बर्बाद करने वालों पर चला पुलिस का चाबुक, 1.5 करोड़ के इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

Highlights: -थाना सिविल लाइन पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने 4 ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया -पुलिस ने डेढ़ करोड़ की कीमत की नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और टेबलेट्स बरामद किए -पुलिस के अनुसार पकड़े गए ड्रग्स माफिया अलग-अलग क्षेत्रों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-12-13_17-59-23.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएससी अभिषेक यादव द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर 4 ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए ड्रग्स माफियाओं के कब्जे से पुलिस ने डेढ़ करोड़ की कीमत की नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और टेबलेट्स बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ड्रग्स माफिया अलग-अलग क्षेत्रों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, तभी घर पहुंच गया पति- देखें वीडियाे

एसएसपी के अनुसार पकड़े गए ड्रग्स माफिया अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थों में दवाइयों की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां/इंजेक्शन बरामद किये गये। जिनकी बाजारू कीमत लगभग डेढ करोड़ रुपये है। आरोपी नशीली दवाई/इन्जेक्शन को जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों व इसके अलावा हरियाणा, पंजाब , उत्तराखण्ड आदि राज्यों में भी सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें: नागरिक संशोधन बिलः सहारनपुर के बाद अब मेरठ में भी अलर्ट, जुमे के दिन सड़क पर उतरा पुलिस बल

उन्होंने बताया कि आरोपी इन दवाईयों पर अंकित रेट से अधिक मूल्य में बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे। इनके कब्जे से तकरीबन सीजर में 54 तरीके की स्वापक एवं मनोप्रभावी दवाईयां जब्त की गयी है। पुलिस ने 14 तरह के नमूने संग्रहित किये गये है। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स माफियाओं में साहिल उर्फ शाहवेज पुत्र रिजवान, सुशील पुत्र विनोद, सब्बन पुत्र शब्बीर व फरमान पुत्र लियाकत को गिरफ्तार किया है।