4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, ड्राइवर और क्लीनर की हो गई ये हालत

पुलिस ने रात में ही ट्रक को हाइवे से हटवाकर हाइवे का रास्ता क्लीयर किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Nov 2018, 2:57 PM IST

road accident

हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, ड्राइवर और क्लीनर की हो गई ये हालत

मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सिकंदराबाद से देहरादून जा रहा एक स्टील से भरा 10 टायरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एनएच- 58 पर पलट गया। ट्रक में सवार ड्राइवर व क्लीनर अंदर ही फंसे रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया।

मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दे रात उस समय हड़कंप मच गया जब एनएच-58 पर बुढ़ाना रोड फ्लाई ओवर के ऊपर ऊपर स्टील की एंगल से भरा 10 टायरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक व क्लीनर जो कि रिश्ते में मामा-भांजे लगते ट्रक हैं। ट्रक में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और हाइवे पर घूमने वाले टोल प्लाजा के हैल्परों ने लोगों की मदद से किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी को गैस कटर से काटकर ट्रक में दबे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने रात में ही ट्रक को हाइवे से हटवाकर हाइवे का रास्ता क्लीयर किया। ट्रक चालक राजकुमार पुत्र कनक सिंह निवासी गांव छूछई मेरठ व होसराम सिंह पुत्र गोपी सिकंद्राबाद से स्टील की एंगल लेकर देहरादून जा रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश