
शिया धर्म गुरु ने मुस्लिमों को लेकर कह दी ऐसी बात, पढ़कर आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
मुजफ्फरनगर। जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के ककरौली गांव में शनिवार को हुसैनी मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं इस कार्यक्रम में बुलन्दशहर के शिया धर्म गुरु कमर सुलतान ने पहुंच कर आम जन को संबोधित किया।
इस दौरान धर्म गुरु ने इस्लाम धर्म से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई और इसके बाद मिडिया से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि वो आदमी मुस्लमान ही नहीं है जो अशिक्षित है। दरअसल, धर्म गुरु मौलाना कमर सुलतान ने कहा कि शिक्षा के बारे में ये ही कह सकता हूं कि दिने इस्लाम ने पहले दिन ही ये कहा था कि बच्चे को महत से लेकर लहत तक की तालीम हासिल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महत का मतलब होता है आगोश, मां की गोद से लेकर कब्र तक तालीम हासिल करनी चाहिए। वो आदमी मुस्लमान ही नहीं है जो अशिक्षित है और उसे मुस्लमान होने का कोई फ़ायदा भी नहीं है। जब तक वो जान नहीं पाता है या पहचान नहीं पाता है तो उसका किसी को मानना गलत है।
Published on:
18 Nov 2018 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
