5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता बोले- जिसके पास होंगे गाय और बछड़ा, वही बनेंगे BJP-RSS के पदाधिकारी, देखें वीडियो

Highlights: -सपा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी उच्च नेतृत्व और आरएसएस को एक गाय और बछड़ा पालने की सलाह दे डाली -उन्होंने कहा कि वही लोग BJP या RSS के पदाधिकारी होंगे जिनके पास गाय और बछड़ा पालने के लिए होगा -इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधा

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-12-31_16-54-25.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने बीजेपी उच्च नेतृत्व और आरएसएस को एक गाय और बछड़ा पालने की सलाह दे डाली । इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री और आरएसएस के प्रदेश प्रमुख निर्देशित करें कि वही लोग भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी होंगे या आरएसएस के पदाधिकारी होंगे जिनके पास एक वृद्ध गाय और एक बछड़ा पालने के लिए होगा।

यह भी पढ़ें : आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे भुवनेश्वर, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होंगे फिट

उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रत्येक समाजवादी पार्टी के नेता या पदाधिकारी के पास गाय का बछड़ा पालने के लिए है और अगर योगी जी, प्रदेश अध्यक्ष और आरएसएस के प्रमुख यह कार्यवाही नहीं कर सकते तो वह यह झूठा नारा है कि गाय हमारी माता है और देश धर्म का नाता है।

यह भी पढ़ें: इस IAS के परिवार से जुड़ी संपत्ति की जांच के लिए नोएडा आई थी CBI

त्यागी ने कहा कि हम भी इस नियम को निभाएंगे। हमारा हर पदाधिकारी गाय पालेगा, जिस पदाधिकारी या जिलाध्यक्ष के गाय ने हो उसे पद मुक्त करें और गाय का मतलब जो व्रद्ध गाय हो जो दूध ने दे रही हो और उसके बछड़े को पालें तभी गाय का सम्मान होगा और गोरक्षा भी होगी।