3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब 3 बार मौत को मात देने वाली नन्ही परी से मिलने पहुंची महिला मंत्री की भर आईं आंखें

जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन नवजात से लाव-लश्कर के साथ मिलने पहुंची महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jun 2018, 12:50 PM IST

Muzaffarnagar

जब 3 बार मौत को मात देने वाली नन्ही परी से मिलने पहुंची महिला मंत्री की भर आईं आंखें

मुजफ्फरनगर. कलयुगी मां द्वारा ठुकराई गई नन्ही परी की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। फिलहाल मासूम बच्ची का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जहां बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय के स्टाफ के साथ साथ खुद डीएम उठाए हुए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी जिला चिकित्सालय पहुंची और उन्होंने चिकित्सकों से मासूम बच्ची का हाल जाना। साथ ही स्टाफ को बच्ची की अच्छी तरह देखभाल के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुपमा जायसवाल ने भरे मन से कहा कि अब ये मानसिकता बदलनी पड़ेगी। इसके लिए सरकार हमेशा प्रयास कर रही है।

मां ने बेच दी 7 साल की मासूम बेटी तो पंचायत ने सुनाया हिला देने वाला फरमान

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार की गुल्लर वाली में बुधवार की सुबह एक कार सवार महिला 2 दिन की नवजात बच्ची को फेंककर फरार हो गई थी। जिसके बाद बच्ची के सड़क पर पड़े रहने पर उसके ऊपर से एक कूड़े से भरा ठेला उतर गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर से बाहर आए व्यक्ति ने तो मानवता को तार-तार करते हुए उस मासूम सी बच्ची को कूड़े के ठेले में ही फेंक दिया। हालांकि मौहल्ले के अन्य लोगों ने उस मासूम बच्ची को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्ची ने पैदा होने के बाद से तीन बार मौत को मात दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आपको बता दें कि अब बच्ची की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन, अब तक उस कार सवार महिला का पता नहीं लग पाया है।

बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जाेरदार टक्कर, हरिद्वार जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

इधर, शनिवार को उत्तर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी जिला चिकित्सालय पहुंची और उन्होंने चिकित्सकों से मासूम बच्ची का हाल जाना। साथ ही स्टाफ को बच्ची की अच्छी तरह देखभाल के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुपमा जायसवाल के साथ जिलाधिकारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव तिवारी सहित सीओ सिटी हरीश भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, महिला सीएमएस सहित नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप आदि मौजूद थे।

एडल्ट मूवी देखने के बाद 13 साल के लड़के ने मासूम से किया गंदा काम, नाकाम होने पर कर दी हत्या, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश