9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suhagrat Robbery: पहले शादी फिर सुहागरात में दुल्हन करती थी खौफनाक कांड, एक गलती से सलाखों के पीछे पहुंचा पूरा गिरोह

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में लुटेरी दुल्हन का गिरोह पकड़ा गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

Robber Bride Caught in Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की तितावी थाना पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी लुटेरी दुल्हन निक्की को गिरफ्तार किया है। निक्की के खिलाफ मुजफ्फरनगर जिले के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बादल ने बताया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला निवासी निक्की की शादी उसके साथ एक मार्च को हुई थी। दो मार्च को उसकी सुहागरात थी।

इसी दिन निक्की घर का सारा सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर तितावी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 406 और 420 में मुकदमा दर्ज कर गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें लुटेरी दुल्हन निक्की सहित उसके गैंग की आशा, ओमवती, कृष्णा, नन्हे, इरशाद और कविता शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई लोगों को उन्होंने अपना शिकार बनाया है। अभी तक ये लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे।

यह भी पढ़ेंः पांच दिन लगातार तूफानी बारिश के साथ मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने बताई तारीख

तितावी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हन निक्की के गैंग वाले जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इस दौरान सात सदस्यों में से दो लोग निक्की के माता-पिता और बाकी सदस्य भाई-बहन, रिश्तेदार बनकर दूल्हा पक्ष से मिलते थे। बात पक्की होने पर निक्की की दूल्हे से बाकायदा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कराई जाती थी। इसके बाद सुहागरात वाले दिन जब दूल्हा पक्ष के लोग सो जाते थे। तब निक्की घर का सारा सामान समेटकर गैंग के सदस्यों की मदद से फरार हो जाती थी।

मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने क्या बताया?

मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना तितावी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग एक खास तरीके से कार्य करता था। लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूट लेता था। गैंग के लोगों में से कोई निक्की की मां, कोई पिता, कोई भाई के साथ रिश्तेदार बन जाते थे।

यह भी पढ़ेंः देहरादून में कबाड़ी की दुकान में बम फटा, आठ घायल, एक युवक का हाथ कटा

इसके बाद रीति रिवाज से धूमधाम से शादी रचाई जाती थी। बाकयदा लड़की की विदाई कराई जाती थी। ससुराल जाने के बाद सुहागरात को ही लुटेरी दुल्हन घर में हाथ साफ करके अपने गैंग की सहायता से फरार हो जाती थी।

उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में कीं फर्जी शादियां

तितावी पुलिस ने जब लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों का आपराधिक इतिहास का खंगाला तो पाया कि ये लूट और बाइक चोरी के मामलों में भी संलिप्त रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शादियां कराकर लूट की घटना को अंजाम देना कबूला है। पुलिस के मुताबिक ये अपने शिकार को मैन्युअली ही टारगेट करते थे। कुछ मीडिएटर बनकर आते और शादी की चाहत रखने वाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे। बहरहाल पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।