
मुजफ्फरनगर। जनपद में टिक-टॉक (Tik Tok) पर वीडियो (Video) बनाने के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो गया। शनिवार को एक किशोर की गंग नहर (Gang Nahar) में डूबने से मौत हो गई थी। जानकारी मिली थी कि दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हुई है। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बरामद किया था। किशोर के सिर में चोट का निशान था। किशोर का एक वीडियो जब रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
शनिवार को हुआ हादसा
इन दिनों टिक-टॉक का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। टिक-टॉक पर वीडियो बनाने और फेमस होने के चक्कर में युवा अपनी जान की बाजी तक लगा दे रहे हैं। ताजा मामला जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के थाना मीरापुर क्षेत्र का है। वहां शनिवार को एक किशोर टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के लिए नहर में छलांग लगाता है, लेकिन यह उसके लिए मौत की छलांग साबित होती है। नहर में छलांग लगाने के दौरान उसका सिर किसी पत्थर से टकरा जाता है, जिस कारण वह वहां बेहोश हो जाता है। जब तक वीडियो बना रहे उसके दोस्त उसे बचाने के लिए भागते तब तक किशोर पानी के बहाव में बह जाता है। कई घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार को ही उसका शव तलाशा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोस्त बनाते रहे वीडियो
29 फरवरी को मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी राज (15) अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था। उसके दोस्त पास में ही खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। जैसे ही किशोर ने नहर में 30 फुट ऊपर से छलांग लगाई तो उसका सिर पानी में पत्थर से टकरा गया। इससे युवक तुरंत बेहोश हो गया और पानी में बह गया। उसके दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों और 112 को दी। जब तक किशोर को नहर से निकाला गया तब तब उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर थानाध्यक्ष एचएन सिंह और सीओ शकील अहमद पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
Published on:
02 Mar 2020 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
