30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कारण से हाेेते हैं ट्रेन हादसे, अब आया सच सामने- देखें वीडियो

टूटी पटरी से घंटों गुजरती रहींं ट्रेनें, स्‍थानीय लोगों ने खोली इसकी हकीकत

less than 1 minute read
Google source verification

image

sharad asthana

Dec 03, 2016

railway track

railway track

मुज़फ्फरनगर। जनपद में रेलवे विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। शनिवार को टूटी हुई पटरी से लगभग आधा दर्जन ट्रेन गुजर गई, जिससे यहां एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। गनीमत ये रही कि जिस स्थान पर पटरी क्रैक हुई थी वो स्थान खतौली रेलवे स्टेशन से मुज़फ्फरनगर की तरफ कुछ ही दूूरी पर था, जिससे स्टेशन से चलकर ट्रेन धीरे-धीरे निकलती रही।

मामला खतौली क्षेत्र का है, जहांं खतौली रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरनगर की तरफ तहसील कार्यालय खतौली के ठीक सामने देर रात ट्रेन की पटरी क्रैक हो गई। इसकी रेलवे विभाग को भनक तक नहींं लगी, जिसके चलते टूटी पटरी से ट्रेन गुजरती रही। मगर हद तो तब हो गई जब स्थानीय निवासियोंं द्वारा टूटी पटरी को देखने के बाद स्टेशन मास्टर सहित कई रेल अधिकारियोंं को बताए जाने के बाद भी कई घंटों इस टूटी पटरी को सुध नहींं ली गई और ट्रेनों का आवागमन बदस्तूर जारी रहा। इसके बाद लोगोंं ने किसी तरह दिल्ली में डीआरएम को फोन पर पूरी जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे विभाग की नींद टूटी और अधिकारियो ने मौके पर मुआना किया और फिर पटरी को ठीक कराया गया।

देखें वीडियो


इसमें गनीमत ये रही कि जिस स्थान पर पटरी क्रैक हुई थी वो स्थान खतौली रेलवे स्टेशन से मुज़फ्फरनगर की तरफ कुछ ही दूूरी पर था। इस कारण स्टेशन से चलकर ट्रेन धीरे-धीरे निकलती रही, जिस वजह से हादसा होने से बच गया। अगर तेज स्पीड वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी यहांं से गुजार दी गई तो कानपुर में हुए भीषण हादसे से भी ज्‍यादा भयानक एक्‍सीडेंट हो सकता था।

ये भी पढ़ें

image