7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, दो बदमाशों को पुलिस ने किया पस्त

एनकाउंटर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश और दो पुलिस वाले भी घायल  

2 min read
Google source verification
police Encounter

मुठभेड़ से फिर थर्राया उत्तर प्रदेश का यह शहर, दो बदमाशों को पुलिस ने किया पस्त

मुज़फ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बार फिर मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई, जब चार भैंस लुटेरे लूटी गई भैंसों को लेकर एक भट्टे के पास खड़े हुए थे। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैसे ही पुलिस ने उन लोगों की घेराबंदी की तो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । इसमें पुलिस के एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लुटेरों की घेराबन्दी कर जवाबी फायरिंग की तो 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि लुटेरों का एक साथी पास के ईंख के खेत से गिरफ्तार किया गया। वहीं, चौथा लुटेरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । पुलिस ने लुटेरों के पास से 3 तमंचे और लूटी गई भैंसों में से 6 भैंस भी बरामद कर ली है । वहीं, घायल बदमाशों और पुलिस के जवानों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले काले जादू वाली गली में घटी इस घटना से मचा हड़कंप

मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां भनवाड़ा मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 25-25 हजार रूपए के इनामी बदमाश गुलशाद और इस्लामुद्दीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के एक अन्य साथी उमर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, एक बाइक और लूट की 6 भैंसे भी बरामद की है।

यह भी पढ़ेंः कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप को उतार दिया मौत के घाट, हैरान करने वाली है वजह

गौरतलब है कि ये शातिर बदमाश बीते सप्ताह रतनपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एक डेरी से एक दर्जन से ज्यादा भैंस, एक बाइक और नगदी की डकैती डालकर फरार हो गए थे। ये घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। घटना की जांच में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये लूटेरे लूटी गई भैंसो को लेकर उन्हें दूसरे स्थान पर ठिकाने लगाने जा रहे थे । घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रूपए के इनामी बदमाश गुलशाद और इस्लामुद्दीन सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस , एक बाइक और लूट की 6 भैंसे भी बरामद की है।