8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video मेरठ के शातिर छब्बीस गैंग के मुखिया जाकिर की मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, देखिए लाईव तस्वीरें

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशाें के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी गाेली लगने से घायल मेरठ के चर्चित वाहन चाेर गिराेह छब्बीस का मुखिया जाकिर गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
muzaffarnagar police

police encounter

जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार की देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब बाइक सवार दो बदमाश वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान बाइक सवार दाे युवकाें ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया आैर भागने लगे। पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर दी आैर खुद काे घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फिर से फायरिंग कर दी। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में कांबिंग की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस बरामद किए है

मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है जहां शनिवार की देर शाम पुलिस पवनावली पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां से बाईक पर गुजर रहे बदमाशों को पुलिस ने रोका तो बदमाश पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों को गंगधाडी के पास घेराबंदी कर रोक लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फिर से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में घंटों जंगलों में काम्बिंग की मगर बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुका था पकडे गए बदमाश की पहचान जाकिर छब्बीस पुत्र यामीन निवासी मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जाकिर छब्बीस के कब्जे से एक चोरी की बाइक व एक तमंचा व कारतूस बरामद की है बताया जा रहा है कि जाकिर पर कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। जाकिर छब्बीस ने खतौली से भी एक बाईक चुराई थी, जो कि उसके पास से बरामद हुई है।