मुजफ्फरनगर। जिले में थाना नगर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 5000 के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़े गए इनामी बदमाश नईम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी कुंवर पट्टी सुजड़ू के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर थाना नगर कोतवाली में गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। कई मामलों में आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था।