
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव के बीच हुई तीखी बहस
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के राजकीय आइटीआइ (ITI) कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में यूपी सरकार के दो मंत्री आपस में भिड़ गए। जब दोनों मंत्री में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, तो उस समय केंद्रीय कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी मंच से भाषण दे रहे थे।
सूत्रों के अनुसार प्रोटोकॉल को लेकर मंच पर दोनों मंत्री में तीखी बहस हुई। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव में किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसके कुछ समय बाद अनिल कुमार राज्यमंत्री कपिल देव के पास से उठकर अलग जा करके बैठ जाते हैं। योगी सरकार में रालोद कोटे से अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री हैं।
बता दें कि केंद्रीय कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर के बधाईकला में शनिवार को राजकीय आइटीआइ का शुभारंभ किया। इस आइटीआइ में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेसमेंट सेंटर और अत्याधुनिक पुस्तकालय भी बनाया गया है। इसके साथ ही रामराज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग और फिर गांव हाशमपुर में पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली प्रीति पाल और उनके स्वजनों से मुलाकात की।
Updated on:
29 Oct 2024, 5:24 PM IST
Published on:
22 Sep 2024, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.