28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट में पेशी के दौरान ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ फूट पड़ा भीड़ का गुस्सा,किया ये हश्र

इस दौरान उसने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बड़ी साफगोई से अपना बचाव किया और सारे आरोप झूठे बताए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरपुर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Aug 2018, 4:20 PM IST

brijesh thakur

brijesh thakur

(पत्रिका ब्यूरो पटना): मुजफ्फरपुर पॉक्सो कोर्ट में पेशी के दौरान बालिका गृह मामले के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर भीड़ ने कालिख पोत दी। सभी ग्यारह जेलबंद आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।


इस दौरान उसने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बड़ी साफगोई से अपना बचाव किया और सारे आरोप झूठे बताए। ब्रजेश ने जालीदार बंद गाड़ी से मीडिया के सवालों के जवाब दिये। कहा कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था,इसलिए उसे फंसाया गया है। उसने मीडिया के सवालों का एक एक कर बखूबी जवाब दिया। ब्रजेश का कहना था कि वह अपनी कथित सहयोगी मधु को नहीं जानता। समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के बारे में भी यही कहा। एक बात यह भी कही कि मंजू वर्मा के पति से राजनीतिक बातें हुआ करती थीं।


ब्रजेश ने सारे आरोपों को झूठा क़रार दिया। कहा कि मुझे फंसाया गया है। अपने अखबारों को मिल रहे सरकारी विज्ञापनों के बारे में कहा कि मेरे अखबार छोटे हैं। यहां लाखों के नहीं हजारों के विज्ञापन मिलते थे। कहा कि सारे अखबार अपना सर्कुलेशन बढ़ाकर बताते आए हैं। उसने कहा कि मैंने किया तो कौन सा गुनाह कर दिया। ब्रजेश ने कहा कि यह पटना से छपने वाले अखबारों की देन है। मुझे फंसाया गया है। मेरे खिलाफ झूठ छापा जा रहा है। पूछे जाने पर कहा कि मेरे खिलाफ किसी बच्ची ने बयान नहीं दिया जबर्दस्ती बयान दिलवाने की साजिश की जा रही है।


ब्रजेश अभी मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में बंद है। बालिका गृह मामले में हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई अनुसंधान चल रहा है। सीबीआई टीम उसके ठिकानों को खंगालने में जुटी है। जेल में बंद रहते हुए चालीस दिनों के बावजूद पुलिस ने उसे अभी तक रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की।इस फर सवाल खड़े किए जा रहे हैं ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग