11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, कई झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में आईसीयू में भर्ती 5 मरीजों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
muzaffarpur prasad hospital

प्रसाद हॉस्पिटल

मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 5 से अधिक मरीजों के जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर किसी तरह से काबू पाया है। आग बुझाने के बाद टीम अस्पतला के अंदर फंसे मरीजों और शवों को बाहर निकालने में जुटी है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से अभी तक तीन लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी

घटना को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरा इलाके स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अस्पताल के आईसीयू (ICU) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भर्ती करीब 5 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईसीयू से धुआं और आग की लपटें उठते ही पूरे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने खिड़कियां तोड़कर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आग में झुलसे सभी मरीजों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटा हुआ है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की टीमें आईसीयू समेत अन्य प्रभावित हिस्सों में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। साथ ही, आग लगने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग