3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियार के दम पर बैंक से दिनदहाडे 20 लाख रूपए लूटे,हवाई फायर करते हुए फरार हो गए बदमाश

बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ हो गए है इसकी बानगी मुजफ्फपुर में देखने को मिली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरपुर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:52 PM IST

robbery on gun point

robbery on gun point

(मुजफ्फपुर): बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ हो गए है इसकी बानगी मुजफ्फपुर में देखने को मिली। बदमाश दिनदहाडे हथियार का डर दिखाकर बैंक से 20 लाख रूपए लूटकर ले गए। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए भागते समय हवाई फायर भी किए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शु्रू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बैंक कर्मचारियों को बंधक बना की लूट

यह घटना मंगलवार दोपहर को कुढ़नी के चंद्रहटी इलाके में हुई। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाश एसबीआई की चंद्रहटी शाखा में घुसे। प्रवेश करने के बाद बदमाशों ने बैंक के गार्ड व अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उन्होंने बंदूक की नोक पर कैशियर से लगभग 20 लाख रूपए लूट लिए।

हवाई फायर कर हुए फरार

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई करते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश वैशाली की ओर जाने वाले रास्ते पर चले गए । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बैंक में की लूट,साथ में सीसीटीवी की स्टोरेज डिवाइस भी ले गए

यह पहला मामला नहीं है जब हथियार को दम पर बैंक में लूट हुई हो। पीछले माह वैशाली में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र की यूनियन बैंक शाखा में हथियारोें से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घुसे और बंदुक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को धमका कर 20 लाख रूपए लूटकर ले गए । दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की । शातिर चोर सबूत मिटाने के लिए अपने साथ में सीसीटीवी की स्टोरेज डिवाइस लेकर बैंक से बाहर आए गए। बदमाशों ने भागने के लिए बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी का उपयोग किया।