25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस स्कूल में पढ़ी, उसी के डायरेक्टर से 17 साल तक अफेयर; 32 की शाइस्ता और 50 के राकेश की पूरी प्रेम कहानी

Bihar News: बिहार में 32 साल की शाइस्ता परवीन ने अपने से 18 साल बड़े 50 साल के टीचर राकेश साह से शादी की। 17 साल तक चले इस अफेयर का पता तब चला जब शाइस्ता प्रेग्नेंट हो गई और उसके भाई ने टीचर के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज करा दिया।

3 min read
Google source verification
bihar news. muzaffarpur news

60 साल के राकेश साह और 28 साल की शाइस्ता परवीन

Bihar News: प्यार न उम्र की सीमा देखता है और न ही समाज की बंदिशें। बिहार से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। 32 साल की शाइस्ता परवीन ने धर्म और उम्र की बंदिशें तोड़ते हुए अपने से 18 साल बड़े और चार बच्चों के पिता, अपने ही पूर्व शिक्षक राकेश साह (50) के साथ नेपाल के एक मंदिर में शादी रचा ली है। यह कहानी साल 2009 से शुरू हुई थी, जो 17 साल के लंबे सफर के बाद अब विवाह और एक बच्चे के जन्म के मुकाम तक पहुंची है।

2009 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

शाइस्ता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब वह स्कूल में पढ़ती थीं। राकेश साह उनके शिक्षक थे। शाइस्ता के मुताबिक, उन्हें राकेश सर शुरुआत से ही अच्छे लगते थे। स्कूल और कोचिंग के दौरान मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और आखिरकार शाइस्ता ने ही सर को प्रपोज कर दिया। राकेश साह ने उम्र के फासले और अपनी शादीशुदा जिंदगी का हवाला देते हुए काफी समझाया, लेकिन शाइस्ता के अटूट प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

2025 में हुई शादी

रिश्ते को करीब बनाए रखने के लिए शाइस्ता ने राकेश के ही स्कूल 'मॉर्डन इंग्लिश स्कूल' में पढ़ाना शुरू कर दिया। वह कहती हैं कि यह रिश्ता किसी दबाव में नहीं, बल्कि आपसी सहमति से आगे बढ़ा। शाइस्ता का दावा है कि 2009 में शुरू हुआ रिश्ता समय के साथ मजबूत होता गया। उन्होंने कहा, “मैं बालिग होने के बाद उनसे दूर नहीं रह पाई। हमने काफी सोच-विचार के बाद शादी का फैसला किया।” 2025 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की, जिसके बाद शाइस्ता प्रेग्नेंट हो गईं।

प्रेग्नेंसी पर घर में छिड़ा संग्राम

5 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद जब घर वालों को पता चला, तो कोहराम मच गया। शाइस्ता का आरोप है कि परिवार ने उन पर अबॉर्शन (गर्भपात) का भारी दबाव डाला। उन्हें लालच दिया गया कि रिश्ता तोड़ लो तो किसी अच्छे घर में शादी कर देंगे, लेकिन शाइस्ता अपने फैसले पर अडिग रहीं। उन्होंने ठान लिया था कि वे बच्चे को जन्म भी देंगी और शादी भी राकेश से ही करेंगी।

नेपाल में शादी और किडनैपिंग का हाई वोल्टेज ड्रामा

18 फरवरी को शाइस्ता घर से निकलीं और राकेश के साथ नेपाल पहुंचकर मंदिर में शादी कर ली। इधर, शाइस्ता के भाई ने थाने में राकेश साह के खिलाफ अपहरण (किडनैपिंग) की FIR दर्ज करा दी। इस पर शाइस्ता ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर पलटवार किया और स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से आई हैं। शाइस्ता ने कहा, "मेरा किसी ने किडनैप नहीं किया। मैं अपनी मर्जी से राकेश सर के साथ नेपाल गई और शादी की। मेरे भाई द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।"

बेहद पेचीदा है परिवार का समीकरण

यह प्रेम कहानी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राकेश साह पहले से ही भरे-पूरे परिवार वाले व्यक्ति हैं। राकेश के तीन बेटे और एक बेटी है। उनके दो बड़े बेटों (27 और 25 साल) की शादी भी हो चुकी है। उनकी पत्नी विमल देवी राजनीति में सक्रिय हैं और कई चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, शाइस्ता 10 भाई-बहनों में 5वें नंबर पर हैं। उनके पिता मतीन अशरफ ने ही कभी चुनाव में राकेश की पत्नी का प्रस्तावक बनकर साथ दिया था, लेकिन आज दोनों परिवार इस रिश्ते के कारण आमने-सामने हैं।

राकेश के घर पर ताला

फिलहाल, शाइस्ता ने एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया है। जब उन्हें बताया गया कि उनके माता-पिता बाहर इंतजार कर रहे हैं, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अब सिर्फ राकेश के साथ ही रहेंगी। दूसरी ओर, मामला तूल पकड़ने के बाद राकेश साह अपने परिवार समेत घर में ताला लगाकर फरार हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्कूल के बाहर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है।