8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में खाना खाने के बाद 100 लोगों को फूड पाइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में फूड पाइजनिंग के शिकार 100 से अधिक लोग पहुंच गए। पीडि़तों में 65 को सरकारी तथा अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

लाडनूं शहर के कालीजी चौक में शादी समारोह में बुधवार को रात्रिभोज के बाद गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त, पेटदर्द से ग्रसित बेहाल लोग स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचने लगे। जहां पर फूड पाइजनिंग पीडि़तों का उपचार शुरू किया। अस्पताल में फूड पाइजनिंग के शिकार 100 से अधिक लोग पहुंच गए। पीडि़तों में 65 को सरकारी तथा अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उल्टी-दस्त और पेटदर्द के पीडि़त पहुंचे

पीएमओ डॉ. चैनाराम चौधरी ने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त और पेटदर्द के पीडि़त पहुंचे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड के बाहर बरामदे में ही बेड लगाकर उपचार किया गया। सभी लोग फूड पाइजनिंग के कारण बीमार हुए थे। काफी रोगियों की स्थिति में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं करीब 20-25 पीडि़तों का देर शाम तक उपचार चलता रहा।

यहां भोज में हुए थे शामिल

कालीजी चौक में राजकुमार नाई के यहां शादी समारोह का भोज था। शादी के खाने में काफी लोग शामिल हुए। खाना खाने के बाद दूसरे दिन अल सुबह लोगों की तबीयत बिगडऩा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण किसी खाद्य पदार्थ के खराब हो जाने के बाद भी परोस दिया गया। जिसे खाने के बाद लोगों को फूड पाइजनिंग हो गई।