
150th Birth Anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi
नागौर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता Painting competition का आयेाजन रखा गया है। इसी प्रकार गांधी अतीत नहीं भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता और सद्भावना और विकास विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं भी सेठ किशनलाल कांकरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखी गई।
चित्रकला में 23, निबंध में 27 तथा भाषण प्रतियोगिता में 30 स्कूली प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं कॉलेजों से क्रमश: 6, 5 व 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवशंकर व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी सोच, विचार से जहा रंगों से गांधी के सपनों को साकार करने की कोशिश की। वहीं भाषण में सद्भावना से विकास यात्रा पर अपने भाव प्रकट किए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार वाजपेयी ने भी प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता स्कूल व कॉलेज दोनों स्तर के विद्यार्थियों की आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर कुसुम जांगिड़, किस्मत और जय शिखा राठौड़ तथा कॉलेज स्तर पर संजना, बसंती और सिद्धार्थ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इसी पकार निबंध प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर मनीषा जाखड़, अंकित टाक और टिंवकल कंवर तथा कॉलेज स्तर पर सोनू कंवर, दिनेश कुमार तथा लियाकत अली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर वत्सला शर्मा, दीपांशु दाधीच तथा महाविद्यालय स्तर पर गजराज कंवर, सिद्धार्थ तथा हेमेन्द्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्र प्रदर्शनी के जरिए जाना गांधी जीवन और दर्शन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों व आम लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।शहर की कई स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगी गांधीजी के जीवन चरित्र व प्रसंगों को अपनी डायरी में नोट किया। बच्चों का कहना था कि गांधीजी के जीवन पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी को देखने से गांधी दर्शन के बारे में उनकी समझ बढ़ी है और गांधी जी के जीवन चरित्र को नजदीकी से जान पाए हैं।
आज संगोष्ठी के साथ होगा समापन
जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन बुधवार को होगा। अंतिम दिन राजकीय बीआर मिर्धा कॉलेज में ‘शरीर श्रम’ विषय पर संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी का समय सुबह 11 बजे रखा गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
Published on:
24 Sept 2019 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
