23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, कार पर पलट गया अनियंत्रित ट्रेलर, शादी के घर में मचा कोहराम

Merta City's Jeweler Couple Died In Accident: मृतक खेमराज की मेड़ता शहर के नन्हा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। सर्राफा व्यापारी की मौत के बाद मैढ़ स्वर्णकार सर्राफा बाजार बंदा रहा। पूरे दिन व्यापारियों ने शोक में अपने शोरूम व प्रतिष्ठान बंद रखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 26 Nov 2024, 12:56 PM IST

Rajasthan Road Accident: कहते हैं ना- नियति के आगे कभी किसी की नहीं चली। जो जिस समय लिखा होगा, उस समय होगा। अब खेमराज और मोनिका की तकदीर भी देख लीजिए। पीपाड़ में अपने भतीजे के घर से दो बार मेड़ता के लिए रवाना हुए, लेकिन या तो किसी ने रोक लिया या फिर कोई काम हो गया। लेकिन जब तीसरी बार निकले तो वो बुलावा मौत का था और काल बनाकर आया एक अनियंत्रित ट्रेलर। जिसकी नीचे दबने से पति-पत्नी काल कलवित हो गए।

घर में करुण कंद्रन व चीख-पुकार और बाहर स्तब्ध अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोग…। मेड़ता शहर के दीनदयाल कॉलोनी से सोमवार दोपहर 2 बजे एक साथ जब पति और पत्नी की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गई। दंपती के बड़े पुत्र ने जब एक ही चिता पर अपने माता-पिता के शव को मुखाग्नि दी तो परिचित बिलख पड़े। एक दिन पहले रविवार की रात पीपाड़ सिटी के निकट मालावास गांव चौराहे पर एक ट्रेलर की ट्रॉली गिरने से दबी कार में सवार मेड़ता निवासी खेमराज और उनकी पत्नी मोनिका का शव दोपहर 1.30 बजे मेड़ता सिटी पहुंचा। यहां निवास स्थान पर गमगीन माहौल में हुई अंतिम यात्रा की तैयारी के बाद शव के पहुंचते ही परिजनों, रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके बाद घर से दोनों अर्थियां उठी और अंतिम यात्रा शुरू हुई। जो स्वर्णकार समाज के मुक्तिधाम पहुंची। मुक्तिधाम में एक ही चिता पर पति और पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता को उनके 7 वर्षीय इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें : Sikar Accident: हाइवे पर 3 वाहनों की जोरदार टक्कर, पैर पिचक कर कार के अंदर ही फंस गए, 2 की दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत कर JCB से निकाला बाहर

जानकारी अनुसार, मृतक खेमराज के पीपाड़ में रहने वाले भतीजे का विवाह दुर्घटना से 2 दिन पहले 22 नवंबर को ही हुआ था। शादी के बाद 24 नवंबर को आयोजित हुई गजानन की थाली रस्म में शामिल होकर पति व पत्नी वापस मेड़ता सिटी लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया और दंपती की जान चली गई।

सर्राफा व्यापारियों में शोक की लहर


मृतक खेमराज की मेड़ता शहर के नन्हा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। सर्राफा व्यापारी की मौत के बाद मैढ़ स्वर्णकार सर्राफा बाजार बंदा रहा। पूरे दिन व्यापारियों ने शोक में अपने शोरूम व प्रतिष्ठान बंद रखे। अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मृतक दंपती के एक 7 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें : Jhalawar News: पिता ने बेटी से की अश्लील हरकत, मां के कहने पर 10 वर्षीय बालिका ने अदालत में बदले थे बयान, कोर्ट ने सुनाई सजा

हुक टूटने से चाइना क्ले से भरी ट्रॉली अलग होकर कार पर गिरी


यह दुर्घटना रविवार शाम साढ़े 7 बजे करीब की है। मेड़ता शहर के पंडित दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले खेमराज सोनी (36) पुत्र सत्यनारायण सोनी और उनकी पत्नी मोनिका सोनी (34) पीपाड़ से वापस मेड़ता सिटी लौट रहे थे। तभी पीपाड़ के मालावास के पास अचानक एक ट्रेलर के सामने गौवंश आ जाने के कारण वे अनियंत्रित हो गई और हुक टूटने से चाइना क्ले से भरी ट्रॉली अलग होकर कार पर गिर गई। जिससे खेमराज की मौके पर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मोनिका ने पीपाड़ के अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।