13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवोदय एलुमनी सोसायटी कुचामन सिटी व राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

3 min read
Google source verification
Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

सुबह सवा 9 बजे नवोदय परिवार के दिवंगत गुरुजनों व साथियों को श्रद्धांजलि 

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

नागौर. नवोदय ऊर्जा सोसायटी के आह्वान पर रविवार को नवोदय एलुमनी सोसायटी कुचामन सिटी व राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में नागौर जिला मुयालय के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

 शिविर में हर कोई रक्तदान करने के लिए उत्साहित रहा। नवोदय परिवार के साथ अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

सुबह सवा 9 बजे नवोदय परिवार के दिवंगत गुरुजनों व साथियों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुए शिविर में शाम 4 बजे तक 304 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

 शिविर में एस जोधपुर, जेएलएन अस्पताल नागौर व लाइफ लाइन ब्लड बैंक की टीमों ने दिनभर अपनी सेवाएं देकर रक्त संग्रह किया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

शिविर में नागौर के साथ जयपुर, सीकर, अजमेर, कोटा, राजसमंद, जोधपुर, चूरू व बीकानेर से नवोदय के पूर्व विद्यार्थी पहुंचे। शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संया में ग्रामीण रक्तदान करने आए।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक नेहरा व सचिव डॉ. मूलाराम जांगू के नेतृत्व में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र व बैग देकर समानित किया। 

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

अतिथि नागौर के अतिरिक्त जिला कलक्टर चपालाल जीनगर, कोटा के आबकारी अधिकारी भंवरलाल जीनगर, ऊर्जा सोसायटी के अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष भरतपाल शेखावत, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़, मेहराम नंगवाड़िया, रामकरण चौधरी, कैलाश कासणिया, हनुमान चोयल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित कर रक्तदान की महत्ता बताई 

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

नवोदय एलुमनी सोसायटी व राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना की।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

नागौर. शिविर में महिला शक्ति की भी पूरी उपस्थिति रही तथा शिविर में रक्तदान करती युवाओं की टीम।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

इनका रहा विशेष सहयोगशिविर में नवोदय परिवार के साथ मिर्धा कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा व कांकरिया स्कूल के तुलछाराम गोदारा के नेतृत्व में एनसीसी केडेट्स ने पूरे दिन सेवाएं दी। भदवासी के सिंवर परिवार के 26 जनों ने एक साथ चुन्नीदेवी की स्मृति में रक्तदान किया। मूण्डवा बीसीएमएचओ डॉ. राजेश बुगासरा के नेतृत्व में मूण्डवा ब्लॉक के 30 से अधिक चिकित्साकर्मियों ने रक्तदान किया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

 जिला पटवार संघ व कामधेनु विद्यालय परिवार से दौलतराम सारण के नेतृत्व में 23 जनों ने रक्तदान किया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

आर्थिक सहयोग डॉ. बीएल बिशु ने वहन किया। डॉ. शंकरराम पूनिया ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ रक्तदान किया। शिविर में समाजसेवी रामप्रकाश बिशु ने 27वीं बार रक्तदान किया। मंच संचालन प्रो. सुरेन्द्र कागट व उप प्राचार्य मनोज व्यास ने किया।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

रक्तदान करते नागौर के एडीएम चंपालाल जीनगर।

Blood donation camp organized under the joint aegis of Navodaya Alumni Society Kuchaman City and Rajasthan Patrika

हर कोई उत्साहित, शिविर में 304 यूनिट रक्तदान जयपुर, जोधपुर, राजसमंद, अजमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से रक्तदान करने पहुंचे नवोदयन