1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतला माता का भरा मेला, लगाया ठंडे व्यंजन का भोग

3 min read
Google source verification
A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

शहर के जोधपुर-बीकानेर बायपास स्थित शीतला माता मंदिर में दिनभर लगी भक्तों की कतारें

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

नागौर. शहर के बीकानेर-जोधपुर बायपास रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में शनिवार को शीतलाष्टमी का मेला भरा। मंदिर में तड़के से ही महिला श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर में शाम तक दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शीतला माता को ठंडे भोजन (बास्योड़ा) का भोग लगाकर बच्चों को चर्म सबन्धी बीमारियों से संरक्षण की मनौती मांगी व खुशहाली की कामनाएं की।

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

शीतला माता का भरा मेला, लगाया ठंडे व्यंजन का भोग

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

 मंदिर परिसर के आसपास दिनभर मेला भरा, जिसमें लगी अस्थाई दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। माता के भोग लगाने के साथ शनिवार को शहरवासियों ने ठंडा भोजन ग्रहण किया। घरों में चूल्हे नहीं जले।

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता को मीठी नमकीन पुडिय़ां, सोगरा, शक्कर पारे, पंचकुटे व केर-गूंदा की सब्जी, केरी पाक, लांजी, मठरी, सिलवड़े, खीचिए, पापड़, गुलगुले, खाजा, कांजी बड़े, दही बड़े आदि कई तरह के पारपरिक पकवानों का भोग लगाया। मंदिर परिसर के करीब 100 मीटर की दूरी तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

 धार्मिक उत्सव आयोजन समिति एवं विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में जुटे रहे। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर ही शीतला माता की सवारी का भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इससे पूर्व शुक्रवार शाम से ही घरों में महिलाएं पकवान बनाने में जुटी रहीं। महिलाओं ने मिट्टी पर सांकेतिक खेती कर शगुन लिया।

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

 घरों में नए घड़े रखे गए। शीतला माता मंदिर परिसर में स्थित शिव परिवार मंदिर का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं के जयघोष से माहौल धर्ममय हो गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए टेंट आदि लगाकर छाया एवं शीतल की व्यवस्थाएं की गई। 

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

नागौर. ईसर-गणगौर की खरीदारी करती युवतियां।

A fair organized by Shitala Mata, offering cold dishes

 मेले की व्यवस्थाओं में संजय सोनी, नरेंद्र सोनी, कपिल शर्मा, मनोहर, रामकुमार भाटी, रामावतार चांडक, मोहित अग्रवाल, मनीष सोनी, रामेश्वर जांगू, मेघराज राव, पुरुषोत्तम राजवंशी, रामेश्वर सारस्वत , राधेश्याम टोगसिया, विशाल, सत्यनारायण पारीक, नंदकुमार शर्मा, माया सांखला आदि की टीम लगी हुई थीं।