
Aavai khailaan na holi rasiya, don't make me any rangoli, make me pass by
नागौर. शहर के पुष्टिकर मोक्षधाम के निकट संचार माता मंदिर में गुरुवार को फोगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कृष्ण भक्ति होरी का गायन करते हुए रंग व पुष्प वर्षा के साथ कृष्ण संग होरी खेली गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई । इसके बाद होरी का गायन किया गया। इसकी प्रस्तुति अंकित मूथा गोपाल जोशी ने की। देवेन्द्र त्रिवेदी ने रंग झीनी कुंजन में होली खेल रही ***** मैं क्या करूँ मेरे सैय्या मोरी आखङली सी फङके ***** कल गाली देकर गई तु आज फेर आई रे "आऊ कैसें जाऊ री सैय्या, रमेश व्यास ने "रंग में कैसे होली खेलु इण साँवरिया के संग "आनंद आया रै, ललित बोहरा ने तीखा नैणा वाली श्याम ने रिजाए मती रे और महेश जोशी एवं मांगीलाल देवड़ा ने होली खेलण आयो श्याम आज रंग मे रंगो नी की प्रस्तुति दी। पुरुष मंडली के पश्चात महिला मंडली में अनुपमा बोहरा, शशिकला जोशी, विजय लक्ष्मी व्यास, संतोष जोशी, विजय लक्ष्मी आचार्य, रजनी पुरोहित, उषा पुरोहित ने म्हाने फागम महिनों प्यारो लागै है, होरी खेलण मे जास्या ***** श्याम धणी रंग बरसावे, गोकुल की काकंङ मे कानो धेनू चरावें, मै सो रही सपना में, श्याम रंग ङारियो, तेरी छवि अनमोल रसिया, होरी खेलो रसियो, खेलण पधारो नंद, रंग बरसाती सहेलियों दोङी आवै, आवै खैलण न होली रसिया कोनी रंगोली मत ङालो साँवरिया म्हारो गुजर मारे रे की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान पुखराज व्यास (राजा साब ), घनश्याम लाल आचार्य ,ओमप्रकाश मुथा , रामेश व्यास , भरत व्यास,अनंत पुरोहित ,विजय कुमार पुरोहित , गंगाप्रसाद व्यास, मदन गोपाल पुरोहित , रमेश जोशी , कमलेश व्यास,घनश्याम जोशी , शिवशंकर व्यास, विजयशंकर व्यास , शिवप्रकाश आचार्य , विनोद व्यास , सुरेंद्र व्यास, वीरेंद्र पुरोहित , मोहित व्यास , अंकित मुथा , प्रवेश जोशी, शिवांश जोशी , गोपाल जोशी, मंजु आचार्य, पूनम आचार्य, संतोष जोशी, सशी जोशी आदि मौजूद थीं।
नागौर. पुरुष मंडली भजनों की प्रस्तुति देते हुए
Published on:
21 Mar 2024 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
