2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने किया पौधरोपण

जिलेभर में हुए आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Mohummed Razaullah

•

Updated: 10 Jul 2018, 11:46 AM IST

nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को 70वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिर्धा महाविद्यालय में पौधरोपण कर पूर्ण देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक दिनेश बेड़ा ने कहा कि संगठनका लक्ष्य प्रत्येक छात्र से एक पौधा लगवार उसको हरा भरा करने का है। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। एक पेड़ काटा जाए तो उसकी जगह चार पेड़ों को बड़ा करना होगा। नगर उपाध्यक्ष पीयूष लोमरोड़ ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य सामाजिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाते हुए विद्यार्थियों की सहायता करना है। छात्रनेता हनुमान लोमरोड़ ने कहा कि महाविद्यालय को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एमडीएस विश्वविद्यालय के कुलपति तथा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सह संयोजक गौरव पोटलिया, देवाकाला, इन्द्रपाल चोटिया, दिनेश सारण, सचिन, रामकिशोर, अभिजीत काला, रामप्रसाद, मूदित पिंचा, निलेश बंग, हिमांशु भंडारी, अंकित मूदंड़ा, सौरभ पोटलिया, रवि चांगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां भी हुआ आयोजन
जायल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधरोपण किया गया। एबीवीपी के जिला प्रमुख मुकेश डिडेल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के चलते पारिस्थितिकि संतुलन बिगडऩे लगा है जिससे अतिवृष्टि, ओला वृष्टि, बाढ़, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पौधरोपण करके ही हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरेन्द्र रोज ने अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प दिलाया। इस दौरान गोविन्द चतुर्वेदी, विकास लोमरोड़, हरेन्द्र बटेसर, किशनसिंह, मनोज गोदारा, सचिन पाराशर, रवि नेतड़, रामप्रकाश सहित कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज इकाई का गठन-एबीवीपी के नगर मंत्री दिनेश लोमरोड़ ने बताया कि इस अवसरङ पर जिला प्रमुख मुकेश डिडेल ने कॉलेज इकाई कार्यकारिणी का गठन कर कमल बटेसर को अध्यक्ष, महेन्द्र लोमरोड़ को कार्यालय मंत्री, मनीष पाराशर सचिव, सुनील बेड़ा, रामस्वरूप दन्तुसलिया को उपाध्यक्ष, सुनील लोमरोड़ कोषाध्यक्ष, मनोज धायल मिडिया संयोजक, सुनिल सांगवा एसएफडी संयोजक, पूनम बुगासरा एनसीसी प्रमुख, ताराचन्द नायक एनएसएस प्रमुख, राकेश मांगलोदा मिडिया सह संयोजक का दायित्व दिया गया।