14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

प्रदेश में थम नहीं रहे हादसे, गंदे पानी के तालाब में डूबे दो मासूम, देखें Video

डीडवाना शहर के शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित गंदे पानी के तालाब में रविवार को सुबह दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने कच्ची बस्ती में रहने वाले राकेश बागड़ी के दो मासूम पुत्र चार वर्षीय कद्दू गुजराती व तीन वर्षीय राजू […]

Google source verification

डीडवाना शहर के शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित गंदे पानी के तालाब में रविवार को सुबह दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने कच्ची बस्ती में रहने वाले राकेश बागड़ी के दो मासूम पुत्र चार वर्षीय कद्दू गुजराती व तीन वर्षीय राजू गुजराती सुबह बस्ती में खेल रहे थे। दोनों खेलते हुए मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद खेलते हुए दोनोंं अचानक तालाब में गिर गए। बस्ती के एक व्यक्ति ने दोनों बच्चों को तालाब में गिरते देख हल्ला मचाया और पिता राकेश को सूचना दी। शोर मचने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस्ती के निवासी महेंद्रसिंह ने तत्काल तालाब में कूद कर दोनों बालकों बाहर निकाला। दोनों को राजकीय बांगड चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।