21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक में स्थाई कामिकों की नियुक्तियों के साथ किले की ढाल के पास बनवाएंगे खुद का भवन

Nagaur. अरबन को-ऑपरेटिव बैंक जमा पूजी 241.44 लाख से बढकऱ 268.25 लाख पहुंची, सदस्य भी बढ़ी

2 min read
Google source verification
Nagaur news

Urban Bank urban bank convention news Rajasthan Patrika Nagaur

बैंक को 73.75 लाख का हुआ शुद्ध लाभ
नागौर. अरबन को-ऑपरेटिव बैंक वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए बैंक का 18वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को टाउनहॉल में हुआ। इसमें गत वर्ष की वार्षिक आमसभा की कार्रवाई का पठन-अनुमोदन किया गया। इस दौरान बैंक की जमा पूंजी, लाभ, सदस्यता एवं बैंक की नवीनम योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें 241.44 लाख से बढकऱ 268.25 लाख हो गई। जबकि यह राशि 31 मार्च 2021 को 241.44 लाख थी। सदस्यता भी 11759 से बढकऱ 12506 हो गई है। अधिवेशन सुबह करीब 11 बजे अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छावा की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष कच्छावा ने बैंक की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही बैंक के वित्तीय आंकड़ो के प्रगति के बारे में भी बिंदुवत जानकारी दी। कोष एवं निधियॉं वर्ष 2021-22 व 2022-23 के लाभ विनियोजन के परिणाम स्वरुप बैंक के कुल कोष वं निधियों में भी वृद्वि हुई है। 31 मार्च 2021 को कुल कोष व निधियां 619.07 लाख रु थे। यह 31 मार्च 2023 में 157.97 लाख रु से बढ़ कर 777.04 लाख हो गई। कच्छावा ने बताया कि 31 मार्च 2021 को बैंक की कुल जमा 7878.71 लाख रु थी। यह 409.49 लाख रु से बढकऱ यह 31 मार्च 2023 को 8288.20 लाख रु हो गई है। 31 मार्च 2021 को बैंक के कुल बकाया ऋण व अग्रिम 5418.93 लाख रुपए थे। यह राषि 31 मार्च 2023 में बढकऱ 5769.74 लाख रुपए हो गई। बैंक के महाप्रबन्धक हरीश शर्मा ने बताया कि कार्यशील पूंजी 31 मार्च 2021 को 9159.72 लाख रुपए थी। यह राशि 31मार्च 2023 को 561.87 लाख रु से बढकऱ 9721.59 लाख रुपए तक जा पहुंची। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक 75.05 शुद्व लाभ में था। वर्ष 2022-23 में सकल लाभ 115.63 लाख रुपये में से समस्त प्रावधान व आयकर के 21.88 लाख के पश्चात शुद्व लाभ 73.75 लाख रुपए रहा है। महापबंधक शर्मा ने कहा कि 2021-22 के लिए 6 प्रतिशत की दर से लाभांश वितरण कर दिया गया है। वर्ष 2022-23 के लिए 7 प्रतिशत लाभांष वितरण की घोषणा की जाती है।
स्थाई नियुक्तियां होंगी, और खुद क भवन का निर्माण भी
अधिवेशन में बताया गया कि बैंक में ग्राहक सेवा हेतु आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से जोडऩा, इंटरनेट बैंकिग हेतु डेबिट कार्ड जारी करवाना, बैंक स्ॅटाफ में स्थाई नियुक्तियां करना, ्र बैंक के किले की ढाल स्थित प्लॉट पर स्वंय के बैंक भवन का निर्माण करवाना, आवश्यक बैंक सेवाओं, जमा ़ऋण राशि हस्तान्तरण हेतु आरटीजीएस एनईएफटी व एसएमएस आदि के कार्य किए जाएंगे। इससे खाताधारकों को भी सहजता होगी।
बैकिंग का लाभ सभी को मिले
समारोह के मुख्य अतिथि नगरपरिषद के पूर्व सभापति बिरदीचंद सांखला ने कहा कि बैकिंग सेवाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए। बैंक इस कार्य में काफी हद तक सफल भी रहा है। वर्ष 1971 में शुरू हुए बैंक ने एक लंबा सफर तया किया है। इसमें सभी का सहयोग रहा है। पूर्व अध्यक्ष भीकमचंद शर्मा ने कहा कि बैंक से ऋण लेने के बाद उसे यथासमय जमा कराने पर खुद का क्रेडिड स्कोर बेहतर रहता है। इसके चलते आगे भी अब ऋण सहजता से ले सकते हैं। इसके पूर्व अधिवेशन में शामिल होने के लिए सदस्य सुबह नौ बजे से ही टाउनहाल पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे तक टाउनहाल लगभग भरा नजर आया। इस दौरान सुखराज सोलंकी, जीवणमल भाटी, रामप्रकाश मिर्धा, बैंक उपाध्यक्षकेवलराज बच्छावत, संचालक सदस्य नरेन्द्र पंवार, प्रवीण सोलंकी, संजय सारस्वत, अशोक कुमार ललवानी, अजीत कुमार ओझा, पार्षद धर्मेन्द्र पंवार, कृपाराम भाटी, लक्ष्मी, कैलाशचन्द मीना, अजय तेजस्वी, सहवृत संचालक सदस्य प्रवीण बोहरा , श्यामसुन्दर सोनी एवं अमित नाहटा आदि मौजूद थे।