10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर क्या बोले अमित शाह, पढ़े पूरी खबर

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
Google source verification
Amit shah in nagaur

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर क्या बोले अमित शाह, पढ़े पूरी खबर

नागौर. नागौर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहले शक्ति केन्द्र सम्मेलन एवं किसान सम्मेलन को संबोधित किया। घुसपैठियों को चिह्नित करने का काम शुरू किया, दो साल तक कार्रवाई कर 40 लाख घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकालने का काम भाजपा ने किया। मगर जैसे ही यह काम आगे बढ़ा, कांग्रेस और उनके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मार डाला, क्यों कर दिया, क्या कर दिया, बचाओ, जैसे उनकी नानी मर गई। यहां तक कह दिया, कहां जाएंगे, क्या खाएंगे, क्या पीएंगे।

मानव अधिकार दिखाई नहीं पड़ते

अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, ‘अरे राहुल बाबा, इन घुसपैठियों के मानव अधिकार दिखाई पड़ते हैं, जब देश में घुसकर बम विस्पोट करते हैं, और मेरे देश के भाइयों-बहनों की हत्या करते तो उनके बच्चों के मानव अधिकार आपको दिखाई नहीं पड़ते हैं। मेरे देश के युवाओं का रोजगार ये घुसपैठिये ले जाते हैं, उनके मानव अधिकार दिखाई नहीं पड़ते हैं।’ शाह ने मनमोहन सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि घुसपैठिये जवानों के सिर काटकर ले जाते थे और मोदी ने सरकार में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो आज देश में जनता सुरक्षित है।

किसानों की आय डेढ़ गुनी की
अमित शाह ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने किसानों का यूरिया खाने का काम किया है और अब किसानों को आसानी से यूरिया खाद मिल रही है। शाह ने बताया कि आज राहुल गांधी को पता ही नहीं की रबी की फसल कब होती है या खरीफ की फसल कब। राहुल बाबा को पूछना चाहता हूं कि जब यूपीए की सरकार थी तब किसानों को लेकर बजट कितना था। अब मोदी सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग पूरी करते हुए फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया है, ताकि किसानों की आय डेढ़ गुनी हो सके। सरकार किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, सचिन पायलट वसुंधरा राजे की तरह राजस्थान का भला नहीं कर सकते।