14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थांवला से युवती के अपहरण से उपजा आक्रोश, तीन गांवों के बाजार बंद

3 min read
Google source verification
Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

थांवला. धरना स्थल पर ग्रामीणों से समझाइश करते थानाधिकारी।

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

पुलिस पर सूचना के बाद गंभीरता नहीं दिखाने का आरोपथांवला. कस्बे के बाजार से एक युवती का अपहरण कर जबरन विवाह मामले में गुरुवार को यहां सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीड़ित पिता को साथ लेकर बस स्टैंड स्थित नृसिंह मंदिर प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

जिसके समर्थन में डोडियाना और भैरून्दा गांव के दुकानदारों ने बाजार बंद रखे। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। इधर थांवला पुलिस पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की शिकायत के बावजूद गुमशुदगी दर्ज करने की बात को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया।

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

प्रदर्शन को उग्र रूप देने और समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होने की बात कर एसडीओ रियांबड़ी को मामले में निर्देश जारी की मांग का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि युवती और आरोपी को एक साथ जाते एवं पीकअप से अजमेर पहुंचने का सीसीटीवी वीडियो ग्रामीणों को मिला। जिसके चलते ग्रामीणों ने थानाधिकारी को धरना स्थल पर जमकर खरीखरी सुनाई और मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी।

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

 मामले में थानाधिकारी सूरजमल चौधरी से बात करने पर बताया कि सीडीआर निकलवाई है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने दिनांक 24 सितम्बर को शिकायत प्रस्तुत की थी। जिसमें बताया था कि बेटी घर से दवाइयां लेने के लिए सरकारी अस्पताल जा रही थी, जिसे एक युवक अपहरण कर ले गया। इधर, ज्ञापन में सर्व हिन्दू समाज ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

मामले में शिथिलता के आरोप निराधार है। पुलिस ने सीडीआर निकलवाई है, जिसकी जांच चल रही है। मामले में लिप्तता पाए जाने पर परिजनों एवं आरोपी के दोस्तों को डिटेन कर पूछताछ की जाएगी।सूरजमल चौधरी, थांवला थानाधिकारी

Outrage over the kidnapping of a girl from Thanwala, markets in three villages closed

सूचना मिलते ही थाने गया, लेकिन थानाधिकारी नहीं होने की बात कहकर पुलिसकर्मियों ने कई घंटों तक बिठाए रखा। अगर पुलिस गंभीरता दिखाती तो मेरी बेटी मेरे पास होती।हेमाराम मेघवाल, पीडित पिता