19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेगाना में शहर सहित दो जगह आगजनी, लाखों का नुकसान

- पटाखे की चिंगारी से बाड़े में रखा चारा हुआ खाक, एक मवेशी की मौत -50 बोरी नारियल व तीन क्विंटल खाली कार्टन जलकर राख
less than 1 minute read
Google source verification
डेगाना में शहर सहित दो जगह आगजनी, लाखों का नुकसान

डेगाना. शहर के गोदाम में लगी आग को बुझाते लोग।

नागौर जिले के डेगाना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में देर रात दो जगह हुई आग लगने की घटना में लाखों को नुकसान हो गया। डेगाना शहर में मेट्रो होटल के पीछे बने गोदाम में सोमवा रात को शॉट सर्किट से आग लग गई। गोदाम मालिक की सूचना पर नगरपालिका की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
व्यापारी राकेश करवा ने बताया कि एमपी गली में दिनेश दरक के गोदाम में रात 11 बजे के करी आग लग गई। आग में करीब 50 बोरी नारियल व 3 क्विंटल के करीब खाली कार्टून जलकर राख हो गया। आग की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आज को बुझाया । हालांकि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई।
जालसू खुर्द में मवेशी जिंदा जला
ग्राम जालसू खुर्द में एक बाड़े में पटाखे की चिंगारी से चारे में आग लग गई। सरपंच पुरखाराम फौजी ने बताया कि बाड़े में बंधे एक मवेशी की जलने से मौत हो गई। वहां रखा मूंगफली, ग्वार व कुतर का चारा भी जलकर राख हो गया। मकान की पट्टियां आग से गर्म होकर टूट गई। जानकारी के अनुसार रात दो-तीन बजे के करीब आग के विकराल होने पर ग्रामीणों व घर मालिक को आग लगने का पता चला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नही पाया गया। इसके बाद डेगाना नगरपालिका की फ़ायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मजदूर यूनियन के नागौर जिला अध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने बताया कि गरीब किसान के लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उसे सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की गई।