20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्फानी बाबा का दरबार

बड़लेश्वर में सजा बर्फानी बाबा का दरबार

4 min read
Google source verification
बर्फानी बाबा का दरबार

नागौर के प्रतापसागर की पाल स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सावन के अंतिम सोमवार को सजाई गई बर्फानी बाबा की झांकी के दर्शनों के लिए उमड़े शहरवासी। (इनसेट में) चन्द्रयान-3 आठ फीट लंबा रॉकेट

बर्फानी बाबा का दरबार

नारायण पुरोहित ने बताया कि बाबा बर्फानी की झांकी पर फूलों की बारिश के लिए अजमेर एवं पुष्कर से फूल मंगवाए गए। करीब एक क्विंटल फूलों की बारिश की गई। सौ भामाशाहों का सम्मान किया गया

बर्फानी बाबा का दरबार

इन्होंने सजाई झांकी बाबा बर्फानी का मूर्त रूप देने में मुकेश जांगिड़, ललित जांगिड़, पुखराज कांगसिया, देवेंद्र कांगसिया, मोहित, रणजीत, रामप्रसाद भाटी का सहयोग रहा। शेषनाग झांकी बद्री, विशाल छंगाणी, खुशबू, पूनम, मोनू जांगिड़, आंशिका बोहरा ने बनाई। चंद्रयान की झांकी अध्यापक श्रवण कुमार सोनी एवं अध्यापक राजाराम टाक ने बनाई।

बर्फानी बाबा का दरबार

नागौर. शहर के प्रतापसागर की पाल स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। बाब अमरनाथ की तर्ज पर विराजित हुए एकलिंग महादेव के दर्शनों के लिए शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के साथ पूजा की।

बर्फानी बाबा का दरबार

सावन मास के अंतिम सोमवार को 151 बर्फ की शिलाओं से बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई। वजन 11 हजार किलो व ऊंचाई सात से आठ फीट थी। इधर, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का असर बाबा बर्फानी पर भी दिखा। बाबा के साथ ही चंद्रयान-3 झांकी भी सजाई गई।

बर्फानी बाबा का दरबार

बाबा बर्फानी के साथ सजी शेषनाग, शिव-पार्वती, अर्धनारेश्वर एवं गजानंद की झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। चंद्रयान-3 की झांकी पर श्रद्धालुओं की विशेष नजरें लगी रही।

बर्फानी बाबा का दरबार

शाम को साढ़े सात बजे बाबा बर्फानी की महाआरती की गई। संत लक्ष्मीनारायणदास महाराज ने आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बर्फानी के साथ सजी शेषनाग, शिव-पार्वती, अर्धनारेश्वर एवं गजानंद की झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। चंद्रयान-3 की झांकी पर श्रद्धालुओं की विशेष नजरें लगी रही। श्रद्धालु फोटो खीचने के साथ ही वीडियो बनाते रहे।फागली ओमकार सनातन वेद शक्ति पीठ के महंत लक्ष्मीनारायणदास ने इस मौके पर कहा कि वह श्रद्धालुओं की आस्था से अभिभूत हैं। भगवान के प्रति श्रद्धा होने पर भगवान भी भक्तों के साथ रहते हैं।

बर्फानी बाबा का दरबार

अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़ सावन के मास के अंतिम सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भी महादेव के अभिषेक किए गए। बंशीवाला स्थित पातालेश्वर महादेव, बाठडिय़ा का चौक, गणेश बावड़ी, बालवा गांव में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर भूतनाथ आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र के जाप व रूद्रास्टाध्यायी के पाठ किए।

बर्फानी बाबा का दरबार

आयोजन को सफल बनाने में 17 लोगों की टीम जुटी आयोजन को सफल बनाने के लिए नृत्यगोपाल मित्तल व भोजराज सारस्वत के साथ 17 सदस्यों की टीम लगी हुई थी, ताकि कोई कमी न रह जाए। बड़लेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से अभिषेक किया गया, जो शाम को चार बजे तक चला। इस दौरान निज मंदिर का भी शृंगार किया गया।

बर्फानी बाबा का दरबार

रेलशवर महादेव मंदिर नागौर

बर्फानी बाबा का दरबार

चंद्रयान-3 की झांकी में आठ फीट लंबा राकेट, लेंडर विक्रम के साथ ही विक्रम रोवर भी तैयार किया गया। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए शाम छह बजे से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।

बर्फानी बाबा का दरबार

प्रतापसागर की पाल पर नया दरवाजा एवं अहिंसा सर्किल की ओर से आने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरिराम धारणियां, रामेश्वर सारस्वत, भोजराज सारस्वत, आनंद अग्रवाल, लोकेश टांक, बद्रीनारायण छंगाणी, सुनील बोहरा हेमू आचार्य, अशोक, सुनील कुमार, अशोक कांगसिया, दौलत भाटी, नारायण पुजारी, शरद जोशी आदि मौजूद थे।

बर्फानी बाबा का दरबार

महादेव-गणेश की झांकी।