28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर संदीप शेट्टी को ले गई भीलवाड़ा पुलिस

नागौर. पूरे छह महीने नागौर जेल में बंद रहने के बाद हरियाणा का गैंगस्टर संदीप शेट्टी सोमवार शाम यहां से ‘रुखसत’ हुआ। उसे न कोई जमानत मिली न ही पैरोल। वो तो भीलवाड़ा पुलिस के साथ कड़ी सुरक्षा में यहां से रवाना हुआ। कुख्यात तस्कर राजू फौजी ने हाल ही में पूछताछ के दौरान संदीप शेट्टी के हथियार सप्लायर होने की बात कही थी।

2 min read
Google source verification
-खबर का असर

-प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी, तीन गाडिय़ों में कड़ी सुरक्षा के साथ शाम छह बजे बाद रवानगी-कुख्यात तस्कर राजू फौजी को करता था हथियार सप्लाई

उसने भीलवाड़ा पुलिस को यह भी बताया कि शेट्टी ने उसे कई बार हथियार सौंपे थे। हत्या के एक मामले में पांच लाख की सुपारी लेने आरोप में सेठी नागौर जेल में बंद था।राजस्थान पत्रिका ने 10 जनवरी को ही ‘नागौर जेल में बंद शेट्टी देता था राजू फौजी को हथियार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि एक-दो दिन में ही भीलवाड़ा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाएगी। भीलवाड़ा पुलिस शाम को नागौर जेल पहुंची। तीन गाडिय़ों और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ एक सीआई मय टीम आए थे। कागजी कार्यवाही के बाद शाम छह बजे बाद गैंगस्टर संदीप शेट्टी को लेकर वो रवाना हो गई। गौरतलब है कि करीब साढ़े पांच साल पहले आनंदपालसिंह समेत कुछ वारदातें ऐसी हुईं कि अब गैंगस्टर की चौकसी भी कड़ी कर दी गई है। पूरे छह महीने रहा नागौर जेल मेंसूत्रों के मुताबिक संदीप शेट्टी पूरे छह महीने नागौर जेल में रहा। दस हजार के इनामी संदीप उर्फ शेट्टी को जुर्म प्रमाणित होने पर गत 10 जुलाई की रात अजमेर से गिरफ्तार किया गया था। तब से वो नागौर जेल में बंद था। ठीक छह महीने बाद दस जनवरी को वह यहां से प्रोडक्शन वारंट पर भीलवाड़ा ले जाया गया। 10 जुलाई को गिरफ्तारी के समय नागौर के साथ जैसलमेर और भीलवाड़ा के पुलिसकर्मी भी थे।

सुपारी किलर के साथ हथियार सप्लायर

सूत्र बताते हैं कि संदीप शेट्टी सुपारी किलर के साथ हथियार सप्लायर भी है। कुख्यात तस्क राजू फौजी को शेट्टी ने हथियार सप्लाई किए थे। भीलवाड़ा में दो सिपाहियों का जान लेने वाले गैंगस्टर राजू फौजी को हथियार सप्लाई करने में संदीप शेट्टी के नाम का खुलासा होने के बाद ही भीलवाड़ा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। मूलत: हरियाणा के संदीप शेट्टी के राजस्थान में उदयपुर के साथ अजमेर में अपने ठिकाने की बात भी सामने आई है। वो शराब के कारोबार से भी जुड़ा है। फायरिंग कर दो जवानों की जान लेने के मामले में 14 जनवरी तक रिमाण्ड पर चल रहे फौजी से पूछताछ चल ही रही है। संभवतया शेट्टी की भी उसके साथ ही पूछताछ होगी।

इसलिए बंद था नागौर जेल में

नागौर की सरोज के पति रघुवीर का मर्डर 16 मार्च 2018 को दिनेश सांखला और उसके भाई ने किया था। दिनेश सांखला के मर्डर का षडय़ंंत्र रचने के लिए सौदा करीब तीस लाख में तय हुआ था, जो सुपारी किलर संदीप उर्फ शेट्टी को देने की बात हुई थी।28 नवंबर 2019 को शहर के बीकानेर रोड स्थित जिला परिवहन कार्यालय के सामने गलत दिशा में जाकर कार को टक्कर मारकर नरेन्द्र सांखला की हत्या का खुलासा तो हुआ पर सुपारी किलिंग का पैसा उस तक पहुंचने से शेट्टी इनका करता रहा। जबकि ट्रक चलाकर नरेंद्र को ठिकाने लगाने वाले ने संदीप के जरिए पांच लाख मिलने की बात कबूली थी। विजयसिंह उर्फ चोटी ने अपने साथी कृष्ण उर्फ गोपाल जाट के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन हत्या दिनेश की होनी थी और हो गई नरेंद्र की। इसी मामले में संदीप पिछले छह महीने से नागौर जेल में बंद था।