26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया बोर्ड की अवमानना का आरोप

पालिकाध्यक्ष ने कहा आरोप निराधार

2 min read
Google source verification
Nawa News

Nawa News

नावां शहर. शहर के विकास कार्यों को लेकर इस बार पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन की ओर से वार्षिक संविदा के टैण्डर नहीं निकालने से शहर में मरम्मत के कार्य नहीं हो पाएंगे। इससे आमजन को दीपावली के त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पालिका उपाध्यक्ष श्रवणलाल कुमावत व पार्षद ओमप्रकाश गौड़ सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों, पार्षद प्रतिनिधियों ने प्रेस कांफे्रस कर बताया कि जुलाई माह में वार्षिक संविदा व नाली निर्माण के लिए सालाना टैण्डर हो गए थे और 4 जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में 1.80 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की स्वीकृति दी गई थी। उनके टैण्डर अगस्त माह में हुए थे। इसके साथ ही निविदा दरों को 20 सितम्बर को बोर्ड बैठक में स्वीकृति दी गई थी। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष सरिता गोधा की ओर से समस्त पार्षदों को टैण्डर शीघ्र ही जारी करने के लिए आश्वस्त किया गया था। शहर के विकास को गति मिले इसके लिए पार्षदों ने बैठक में सकारात्मक रुख रखा। पालिका प्रशासन की ओर से 28 सितम्बर को टैण्डर जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने केवल एक करोड़ रुपए के ही विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान कर सडक़ों का निर्माण के लिए मंजूरी दी। जो केवल वार्ड संख्या एक से दस के लिए थी। भेदभाव अपनाते हुए वार्ड संख्या ग्यारह से लेकर बीस तक के विकास कार्यो को सहमति नहीं दी गई। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने वार्षिक संविदा की स्वीकृति नहीं दी। जिसके चलते शहर में नालियों की मरम्मत, नए फेरोकवर लगाने सहित अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे। बोर्ड बैठक में स्वीकृति लेने के बाद भी कार्य नहीं कर पालिकाध्यक्ष ने बोर्ड की अवमानना की है।
इनका कहना
विकास कार्यो में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में सडक़ निर्माण का कार्य वार्ड संख्या तेरह, सत्रह व बीस में किया जा रहा है। भाजपा पार्षदों के आरोप निराधार है। वार्षिक संविदा के टैण्डरों को संशय के चलते रोका गया था। आचार संहिता लगने के चलते वर्क ऑर्डर जारी नहीं कर सके।
सरिता गोधा, पालिका अध्यक्ष नगरपालिका नावां।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग