18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समारोहपूर्वक मनाई विवेकानन्द जयंती

डीडवाना. स्वामी विवेकानन्द की जयंती शुक्रवार को शहर की अनेक शिक्षण संस्थाओं में कॅरियर डे के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई।

3 min read
Google source verification
Didwana

डीडवाना. विवेकानन्द जयंती के मौके एलबीएन स्कूल में स्वामी विवेकानन्द का रेखाचित्र प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

डीडवाना. स्वामी विवेकानन्द की जयंती शुक्रवार को शहर की अनेक शिक्षण संस्थाओं में कॅरियर डे के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत, पुलिस वृत निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण, बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाथूराम ढाका, प्राध्यापक डॉ. गजादान चारण ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर की संभावनाओं के बारे में बताया। साथ ही कॅरियर निर्माण के लिए लक्ष्य केन्द्रित कर कड़ी मेहनत का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच पत्र वाचन, निबंध, चार्ट निर्माण, साहित्य संकलन जैसी प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार राजकीय बांगड़ उमावि में प्रधानाचार्य चेलाराम योगी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द की जयंती कॅरियर डे के रूप में मनाई गई। इस दौरान साहित्य संकलन, निबन्ध, चार्ट प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनकर कर्म कौशल के माध्यम से देश को विकसित देशों की श्रेणी में ले जाने का आह्वान किया। जबकि व्याख्याता पवन कुमार शर्मा ने कॅरियर नवाचार की जानकारी दी। व्याख्याता किशनलाल स्वामी ने विवेकानन्द के जीवन दर्शन एवं केरियर डे की संकल्पना के बारे में बताया। संचालन राजेन्द्र दाधीच ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता मोहम्मद फारूक, शिवशंकर, रामावतार सोनी, महावीर प्रसाद राखेचा, रामचन्द्र मेघवाल, पुष्पा सोनी, कौशल्या बुरडक़, संतोष भाटी, संजू पसारी ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।
इसी तरह अमरपुरा की एलबीएन स्कूल में भी विवेकानन्द जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य हरिप्रकाश ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों को विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। जबकि संरक्षक वसीम कोटवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। अध्यापक घनश्याम, अर्जुनसिंह, ताजिम अली, मुकेश, भावना शर्मा ने कॅरियर निर्माण की जानकारी दी। इस दौरान रमेश मारोठिया के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें वंदना पारीक प्रथम, शबाना खान द्वितीय व फरहान खान तृतीय रहे। प्रश्न मंच में कक्षा आठ पहले, कक्षा नौ दूसरे, कक्षा 10 तीसरे स्थान पर रही। ग्राम खरेश की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बजरंगसिंह कृष्णियां, बसंत कुमार रेणीवाल, शिवचंद कलोरिया, किशनाराम सिमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन की जानकारी देते हुए कॅरियर निर्माण के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसके तहत निबंध प्रतियोगिता में ललिता शर्मा प्रथम, हुक्मा कंवर द्वितीय रही। भाषण-पत्रवाचन में विष्णु कुमार पहले, अशोक चैहान दूसरे, गोविन्द भार्गव तीसरे स्थान पर रहे। चार्ट प्रतियोगिता में सरोज पंवार व शंकरलाल जांगिड़ प्रथम, आरती गोस्वामी, बबीता सेन द्वितीय, प्रश्नोत्तरी में तारा जांगिड़ प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय रहे।
इसी प्रकार पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में विवेकानन्द जयंती के मौके पर संचालनकर्ता रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द की शिकागो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जबकि निदेशक बजरंगसिंह राठौड़ व मनोहरसिंह ने विद्यार्थियों को चरित्रवान व मेहनती बनने की प्रेरणा दी। पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर में विवेकानन्द जयंती मनाई गई। इस दौरान वकील कमल मोट, पार्षद पवन टाक, संस्थान अध्यक्ष रामावतार सर्राफ, शिक्षक मांगीलाल ने विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, निर्भय होकर, सत्य का पालन करने का आह्वान किया। इसी प्रकार प्राथमिक भाग में श्रवण कुमार सैनी व राजेन्द्र रुवटिया ने सम्बोधित किया। जबकि बालिका भाग में सहायक अभियंता जितेन्द्र मीणा, लिपिक विशाल माथुर ने विचार रखे। अंत में प्रधानाध्यापिका मीना श्रीमाली ने आभार जताया।
इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से कॉलेज इकाई अध्यक्ष अमित जानू के नेतृत्व में विवेकानन्द जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने बांगड़ कॉलेज में स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दिलीप बिडिय़ासर, शिवराज नोजल ने विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ललित गोपा, मंत्री करन गुर्जर, बजरंग पंवार, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मौसिम गरदेजी, अशोक चौधरी, राहुल भाकर, श्रवण सिंह, सुरेन्द्र, मांगीलाल, रविप्रकाश, लोकेन्द्र, प्रदीप, राजेन्द्र मूंदलिया, सुखदेव खिलेरी, राजू जेवलिया, मनोज पूनियां, विनोद इनाणियां, रामचन्द्र बिडिय़ासर, आदिल खान, तैयब खान, मनोज बेड़ा, सुभाष विश्नोई, दिनेश जाखड़, उमेश सैनी, मुकेश टाक, लक्ष्मण विश्नाई, निशा, नेहा, पूनम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।