10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS : राजस्थान में यहां देर रात दो समुदायों में हुआ झगड़ा, सरपंच समेत आधा दर्जन लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

कुचामन सिटी में नावां क्षेत्र के मीठड़ी कस्बे में सोमवार रात को दो समुदायों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और वो झगड़े में बदल गया। इस दौरान दोनों समुदायों में जमकर हाथापाई भी हुई। वहीं, मीठड़ी सरपंच सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

rohit sharma

Jun 04, 2019

NAGAUR

BIG NEWS : राजस्थान में यहां देर रात दो समुदायों में हुआ झगड़ा, सरपंच समेत आधा दर्जन लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

नागौर।

नागौर जिले के कुचमान सिटी से बड़ी खबर है। जिले के कुचामन सिटी में नावां क्षेत्र के मीठड़ी कस्बे में सोमवार रात को दो समुदायों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और वो झगड़े में बदल गया। इस दौरान दोनों समुदायों में जमकर हाथापाई भी हुई। वहीं, मीठड़ी सरपंच सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मीठड़ी बाजार में गाड़ी को साइड देने की बात पर विवाद हुआ था। जिसने कुछ ही देर में बड़े झगड़े का रूप ले लिया। विवाद में एक गुट के लोगों ने मीठड़ी सरपंच लोकेंद्र सिंह के घर पर पत्थरबाजी भी की। इससे मामला और ज्यादा बढ़ गया।

कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में लाठियां चली, जिससे मीठड़ी सरपंच सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को नावां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विवाद के चलते ही देर रात तक मौके पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग जुटे हुए थे। वहीं, झगड़े की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस तक सूचना पहुंची तब तक मामला बढ़ चुका था।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अभी भी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस, आरएसी, एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, दोनों पक्षो के हजारों लोग अब भी एकत्रित है। हादसे टालने और सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा पुलिस दल चप्पे-चप्पे पर तैनात है। एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंच स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।